730689082_1017362074223144_7825587163799593040_n

तहलका न्यूज,बीकानेर।डेढ़ किलो चांदी के आभूषण लेकर बीकानेर रवाना हुआ 24 वर्षीय युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया।जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट नोखा थाना में दर्ज हुई है।पुलिस के अनुसार बाबा छोटूनाथ स्कूल के पीछे निवासी बजरंगलाल सोनी ने रिपोर्ट दी कि उनका पुत्र सांवरलाल गुरुवार दोपहर करीब एक बजे चांदी के आभूषण लेकर बीकानेर सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित अपने भाई की दुकान के लिए निकला था,लेकिन सांवरलाल वहां नहीं पहुंचा।उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है।परिजनों ने रिश्तेदारों व परिचितों के यहां तलाश की,लेकिन सुराग नहीं मिलने पर गुमशुदगी दर्ज कराई।मामले की जांच एसआई हरिराम कर रहे हैं।पुलिस सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर सांवरलाल की तलाश में जुटी है।साथ ही जिले के सभी थानों को भी इसकी इतला की गर्ई है।बताया जा रहा है कि सांवरलाल गोगागेट बस स्टॉप पर उतरा भी था,जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है और इसके बाद से वह लापता है।

वैन वाले से मिलने का कहकर निकला अख्तर भी लापता
उधर इंदिरा कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय अख्तर अली भी गुरूवार सुबह से लापता है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अख्तर सुबह 9 बजे व्यास कॉलोनी में किसी वैन वाले से मिलने का कहकर घर से निकला। बाद में सुबह 10.30 बजे से उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। अस्पताल,रिश्तेदारों और थाने मेेंं पता करने पर अभी तक सुराग नहीं लगा है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।अगर किसी भी इनकी सूचना मिले तो 7014284539 पर संपर्क कर सकते है।