तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के बीच आमजन की सतर्कता से एक युवक एमडी के साथ पक ड़ा गया। लोगों ने उसे पकड़कर नोखा पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने उसके कब्जे से 4.4 ग्राम एमडी बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार जंभेश्वर चौक क्षेत्र में कुछ युवकों को एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। शक होने पर उन्होंने उसे रोककर पूछताछ की और बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया।पकड़े गए युवक की पहचान रोड़ा गांव निवासी सुरेश बिश्नोई के रूप में हुई है,जो कॉलेज का विद्यार्थी बताया जा रहा है। आरोप है कि वह नोखा में नशे की खेप बेचने के उद्देश्य से आया था।सूत्रों के अनुसार कस्बे के एक युवक को नशे की लत लगाने की कोशिश की जा रही थी। इसकी भनक परिजनों को लगने पर उन्होंने अन्य लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया।आरोपी के पास से एक बाइक भी बरामद हुई,जिसे पुलिस थाने लाया गया।आरोपी को पकडऩे में कालूराम सोनी,पुखराज और महेंद्र ने अहम भूमिका निभाई।घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें लोगों द्वारा युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले करते हुए देखा जा सकता है।जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक जरनैल सिंह के सुपरविजन में जिलेभर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अरविंद भारद्वाज के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 4.4 ग्राम एमडीएमए बरामद किया।कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर मोहनलाल मीणा,हेड कांस्टेबल सतीश सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास मादक पदार्थ कहां से आया और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशा तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
स्मैक सप्लायर गिरफ्तार,5.98 ग्राम स्मैक बरामद
जिले की खाजूवाला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक सप्लायर को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.98 ग्राम स्मैक बरामद की है।पुलिस के अनुसार विष्णु पुत्र शंकरलाल मेघवाल को टीवीएस मोटरसाइकिल सहित स्टेडियम के पास से गिरफ्तार किया गया।आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।यह कार्रवाई खाजूवाला सीओ आकांक्षा के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत के निर्देशन में की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और नशा तस्करों व सप्लायरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।मामले की आगे की जांच दंतौर थानाधिकारी को सौंपी गई है।पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर स्मैक के नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
