तहलका न्यूज, बीकानेर।शहर के जयनारायण पुलिस थानान्तर्गत एक सूने मकान में चोरों ने सैंधमारी करते हुए लाखों रूपये के आभूषण व नकदी चुरा ली है।बताया जा रहा है कि मकान के लोग जोधपुर गये हुए थे।जानकारी मिली है कि आर.के.पुरम कॉलोनी में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।घटना उस समय हुई जब मकान मालिक ड्यूटी पर था और उसका परिवार किसी कार्य से जोधपुर गया हुआ था।महाजन डेरा के पीछे पुरानी गिन्नाणी निवासी तथा वर्तमान में आर.के.पुरम निवासी धीरेन्द्र सिंह राजपूत ने रिपोर्ट ने बताया कि 20 जून को सुबह करीब 10 बजे वह ड्यूटी पर चला गया था,जबकि उसकी पत्नी और बच्चे किसी आवश्यक कार्य से जोधपुर गए हुए थे। 21 जून की शाम करीब पांच बजे जब वह घर लौटा तो मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ मिला,लेकिन अंदर के दरवाजे खुले हुए थे।घर के अंदर जाने पर अलमारी के दरवाजे खुले मिले तथा कपड़े और अन्य सामान बिखरा पड़ा था।जांच करने पर पता चला कि घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण,दो घडिय़ां तथा नकदी चोरी हो चुकी थी।परिवादी के अनुसार चोरी हुए सामान में चार सोने के कंगन,एक सोने की चेन,चार सोने की अंगूठियां,एक सोने का पेंडल,दो जोड़ी सोने की झुमकियां,एक सोने का गले का सेट,एक चांदी का गले का सेट,एक चांदी का हार,दो चांदी के कंगन,एक चांदी का नोट,एक चांदी का सिक्का,दो घडिय़ां तथा नकदी शामिल है।पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई विनोद कुमार को सौंपी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की भी जांच कर रही है।