तहलका न्यूज,बीकानेर।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.महेंद्र कुमावत ने मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी डॉ.अशोक कुमार भाटी को भाजपा.डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म अभियान बीकानेर शहर जिला समन्वयक मनोनीत किया गया है।डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म अभियान के माध्यम से भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को बूथ स्तर तक के प्रशिक्षण कार्यक्रम की योजना है।डिजटिल प्लेटफार्म के माध्यम से प्रदेश के समस्त 10421 बूथ इकाइयों के कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति से प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है।ओबीसी मोर्चा “मन की बात कार्यक्रम ” के सह प्रभारी प्रोफेसर डॉ.अशोक भाटी ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म हेतु समन्वयक मनोनयन पर केन्दीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भाजपा.शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ सहित प्रदेश संगठन का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
