तहलका न्यूज,बीकानेर।जिला पुलिस की ओर से चलाएं जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत लूणकरणसर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई क रते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।उसके कब्जे से 25 किलो 140 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है।पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान सोडवाली से हापासर जाने वाले मार्ग पर गोचर भूमि के पास कार्रवाई करते हुए सोडवाली निवासी 38 वर्षीय तोलाराम ब्राह्मण के कब्जे से 25 कि लो 140 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया।कार्रवाई में उप निरीक्षक धर्मवीर,हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र,कांस्टेबल राकेश कुमार,विद्याधर तथा वीरेद्र कालेर शामिल रहे।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है।
टोपीदार बंदूक के साथ एक जना गिरफ्तार
जिले के छतरगढ़ थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को टोपीदार बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है।शनिवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की आवा गांव के चौराहे के पास एक युवक बंदूक लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही एएसआई रामचरण मीणा के नेतृत्व में कांस्टेबल पारस,राजेंद्र और संदीप की टीम मौके पर रवाना हुई।पुलिस टीम ने आवा गांव से करीब 3 कि लोमीटर आगे कुमटा माइनर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध का पीछा किया और 46 वर्षीय राम सिंह बावरी को टोपीदार बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बंदूक जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
