तहलका न्यूज,बीकानेर। नोखा रोड स्थित बाफना स्कूल में बीकानेर प्रेस क्लब द्वारा एआई एवं डिजिटल मीडिया कार्यशाला का आयोजन रविवार को किया गया। बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया कि मोदी यूनिवर्सिटी के संयुक्त डीन राहुल सिंह शेखावत ने पत्रकार साथियों को डिजिटल मीडिया का महत्व,गैप एनालिसिस,कंटेंट स्ट्रेटजी,एआई आधारित टूल्स,गूगल एल्गोरिद्म,हिंदी फस्र्ट रणनीति,एआई टूल स्टैक,गूगल एनालिटिक्स , ऑडियंस इनसाइट्स व कैंपेन ट्रैकिंग के बारे में जानकारी दी।करीब चार घंटे तक लगातार चली इस कार्यशाला में राहुल सिंह शेखावत ने न्यूज पोर्टल की ब्रांडिंग,लेआउट फोकस,पाठक की लाइफटाइम वेल्यू,गुगल कीवर्ड प्लानर व ऑडियंस के बारे में बेहतरीन जानकारी उपलब्ध करवाई।उन्होंने बताया कि एक न्यूज़ पोर्टल तभी सफल होता है जब वह गूगल में जल्दी और सही तरीके से इंडेक्स हो। इसके लिए एक मजबूत तकनीकी एसईओ स्ट्रक्चर ज़रूरी है,जो वेबसाइट के हर पन्ने को गूगल के खोज इंजन में सही तरीके से प्रस्तुत कर सके।डिजिटल पत्रकारिता अब केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि मीडिया की मुख्यधारा बन चुकी है। अगर आपके पास खबरें लिखने की कला है, समाज में बदलाव लाने की चाह है, और तकनीक का सही इस्तेमाल करने की इच्छा है,तो न्यूज़ पोर्टल आपका सबसे बड़ा हथियार हो सकता है। शेखावत ने कहा कि नियमित रूप से साइट पर खबरें अपलोड करना भी जरूरी है। तभी आप पाठकों तक अपनी पहुंच बना पाएंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया अब एक न्यूज़ पोर्टल की ऑक्सीजन बन चुका है। अगर आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब पर एक्टिव नहीं हैं,तो आपके दर्शक धीरे-धीरे कम हो सकते हैं।कार्यशाला में वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पुगलिया,जैन लूणकरन छाजेड़,मोहन थानवी,राजीव हर्ष एवं नीरज जोशी मंचासीन रहे।प्रेस क्लब अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया,महासचिव विशाल स्वामी,कोषाध्यक्ष गिरिराज भादाणी,पूर्व अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा,पूर्व अध्यक्ष अनुराग हर्ष सहित अन्य पत्रकारों ने शेखावत को स्मृति चिह्न व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन बलदेव रंगा ने किया।पत्रकार साथियों ने बाफना स्कूल के सीइओ डॉ. पीएस वोहरा का भी आभार व्यक्त किया।

साइट को उपयोगी बनाने की भी दी जानकारी

शेखावत ने न्यूज साइट को उपयोगी बनाने के भी टिप्स दिए।यदि आप खबरों को वीडियो फॉर्मेट में प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो YouTube चैनल एक शानदार रास्ता है। यह न सिर्फ आपकी पहचान बढ़ाता है, बल्कि वीडियो के ज़रिए एक नया दर्शक वर्ग भी जुड़ता है।आपकी वेबसाइट को गूगल से कनेक्ट करने और उसकी परफॉर्मेंस को मॉनिटर करने के लिए ज़रूरी टूल है।मोबाइल पर वेबसाइट अच्छे से चले और https:// सिक्योरिटी मौजूद हो – यह Google की रैंकिंग में महत्वपूर्ण फैक्टर हैं।वेबसाइट की स्पीड, इंटरएक्शन और लेआउट स्थिरता जैसे फैक्टर्स अब रैंकिंग में अहम भूमिका निभाते हैं।Google News में शामिल होना एक न्यूज़ पोर्टल की सबसे बड़ी सफलता मानी जाती है। यह आपको एक साथ लाखों पाठकों तक पहुंचने का अवसर देता है।अलग-अलग सेक्शन बनाएं – राजनीति, खेल, मनोरंजन आदि।Logo और Feed URL अपडेट करें।