938299-reward-for-accident-helper

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के जामसर थाना इलाके में दो ट्रकों की भिड़त हो गई है।जिसमें एक चालक की जलने से मौत हो गई।बताया जा रहा है कि बीकानेर-लूणकरणसर राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर सोमवार को दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई और एक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।इसी ट्रक का ड्राइवर केबिन में ही जिंदा जल गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस,फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके पर पहुंच गए तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।आग पर काबू पाने के प्रयास के साथ घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया।जयसिंहदेसर मगरा निवासी दिनेश बिश्नोई दूसरे ट्रक का चालक था,उसे गंभीर अवस्था में पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है।एक अन्य युवक भी घायल हुआ है।उसकी भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। वो भी पीबीएम अस्पताल में भर्ती है।जामसर थाना के एएसआई रामकेश मीणा ने बताया कि देर रात करीब एक बजे हुए हादसे में एक ट्रक चालक की ट्रक के अंदर ही जलने से मौत हो गई,जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एमटी नरेंद्र शर्मा के अनुसार,हादसे में एक ट्रक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग बुझाने का कार्य किया। काफी मशक्कत के बाद एक ट्रक के कुछ हिस्से को बचा लिया गया,लेकिन दूसरा ट्रक पूरी तरह जल गया।घायलों को लूणकरनसर के सरकारी अस्पताल भेजा गया।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।