तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के नोखा थाना इलाके से अपने घर से डेढ़ किलो चांदी लेकर बीकानेर अपने भाई की दुकान रवाना हुए युवक के लापता मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है।लापता युवक को पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।जानकारी मिली है कि तीन दिन बाद आखिरकार युवक सांवरलाल सोनी जयपुर से ट्रेस हुआ।थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने युवक के पास कीमती धातु होने की जानकारी मिलने पर गुमशुदगी के इस मामले की जांच एएसआई हरिराम मीणा को सौंपते हुए सुरक्षित दस्तयाब करने के आदेश दिए।नोखा थाना पुलिस ने लगातार 3 दिन के अथक प्रयास के बाद आखिरकार युवक को जयपुर में ट्रेस कर लिया और रविवार रात्रि उसे परिवार के साथ सुरक्षित लाखों रु की चांदी सहित सौंप दिया।युवक के बुजुर्ग पिता बजरंग लाल सोनी ने पुलिस को धन्यवाद देते हुए अपने पुत्र को सकुशल देखा और जब घर के लिए रवाना हुए उसे समय उनके आंखों में खुशी के आंसू आ गए थे।परिवार के सदस्य कालूराम कडेल,मुन्नीलाल सोनी ने कहा की नोखा पुलिस थाने में जब रिपोर्ट दी उस समय से तत्परता से अपनी तरफ से प्रयास शुरु कर दिए जिसके कारण उनके परिवार का युवा लाखों रुपए की कीमती धातु के साथ मिल गया।स्वर्णकार समाज के लोगों ने पुलिस की बेहतर पुलिस प्रणाली को धन्यवाद देते हुए कहा कि पुलिस के कारण ही उनके परिवार का सदस्य का सुरक्षित मिला जिसके पास लगभग 1 किलो 500 ग्राम चांदी भी थी जो मिल गई। इस मामले में साईबर एएसआई दीपक यादव ओर कांस्टेबल पवनकुमार का युवक को ट्रेस करने में सहयोग रहा।
