तहलका न्यूज,बीकानेर। पीबीएम अस्पताल सुधार आन्दोलन,प्रसूताओं की मौत और अव्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस की ओर से कर्मचारी मैदान में जनसभा रखी गई। जिसमें कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित जिले के कांग्रेस के नेतागण व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। इस दौरान सभा समाप्ति के बाद कलेक्ट्रेट का घेराव भी किया गया। जिसमें कांग्रेसजनों ने बैरिके ट्स पर चढ़कर सरकार व जिला प्रशासन की नाकामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस पर पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर हल्का बल प्रयोग करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया। प्रदर्शन के चलते भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था। परिसर के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल, आरएसी और स्पेशल पुलिस फोर्स तैनात रही। बैरिकेडिंग के साथ वाटर कैनन और आंसू गैस छोडऩे वाली मशीन भी लगाई गई थी। इससे पहले कर्मचारी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पूर्व मुख्यमंत्री वसु ंधरा राजे की योजनाओं के नाम तक पसंद नहीं हैं। उन्होंने प्रसूताओं को कथित रूप से पानी के इंजेक्शन लगाए जाने के मामले को “मर्डर” बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। डोटासरा ने कहा कि पीबीएम के हालात पर भाजपाईयों की चुप्पी शर्मनाक बात है।प्रसूताओं को लेकर जिस प्रकार चिकित्सा मंत्री बयानबाजी कर रहे है। ऐसा लगता है कि उनकी मानवीयता खत्म हो चुकी है।
‘शिक्षा मंत्री के पोते प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहे
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि जहां लोग जान बचाने जाते हैं, वहां से अर्थी निकलती है। बच्चे स्कूल जाते हैं, बिल्डिंग गिर जाती है।शिक्षा मंत्री दिलावर के निकम्मपान के बयान पर कहा- शिक्षा मंत्री के पोते प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहे हैं, तो किसका निकम्मापन है।यमुना समझौते में के वल चार महीने पानी मिलेगा।हरियाणा का कोटा पूरा होने के बाद राजस्थान को पानी मिलेगा। इसमें 33 हजार करोड़ रुपए लगेंगे। वहीं चिकित्सा मंत्री पर हमला बोलते हुए जूली ने कहा आज लोग सरकारी हॉस्पिटल में जाने से डरने लग गए,कहीं गलत ब्लड चढ़ा देते हैं,कहीं ऑ क्सीजन नहीं मिलती है,कहीं 108-104 खराब है,कहीं डॉक्टर नहीं हैं। प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था का मजाक बना रखा है। कांग्रेस के समय में राइट टू हैल्थ मॉडल के तहत चिरंजीवी योजना,निशुल्क दवा,निशुल्क जांच और आरजीएचएस योजनाओं को शुरू किया था। लेकिन इनके क्या हालात है किसी से छिपे हुए नहीं है।
‘ब्लैकलिस्टेड कंपनियों से दवाइयां खरीदी
पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि ब्लैकलिस्टेड कंपनियों से दवाइयां खरीदी गईं।लापरवाही के कारण दो महिलाओं की मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आईसीयू के लिए 17 करोड़ रुपए खर्च कर 1500 मल्टीपैरा मॉनिटर खरीदे गए। बाजार में 77 हजार रुपए कीमत वाले मॉनिटर एक-एक लाख रुपए में खरीदे गए। इसके बावजूद हालात नहीं सुधरे।
मेघवाल के संबोधन में नारेबाजी
जब गोविन्द राम मेघवाल अपना उदबोधन देने मंच पर आएं तो डूडी समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर डोटासरा चुप रहने का इशारा करते हुए मेघवाल को अपनी भावना व्यक्त करने का आग्रह किया। मंच पर मौजूद डोटासरा ने कार्यकर्ताओं को शांत रहने का इशारा भी किया, लेकिन पूरे संबोधन के दौरान ‘डूडी अमर रहें’ के नारे गूंजते रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों से मिला शिष्टमंडल
उधर पीबीएम में अव्यवस्थाओं को लेकर गंभीर मुद्दे को लेकर कांग्रेस का शिष्टमंडल संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा,आईजी ओमप्रकाश,जिला कलक्टर निशांत जैन व एसपी मृदुल कच्छावा से मिला। इस अवसर पर कलेक्टर से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शामिल नहीं हुए। प्रतिनिधिमंडल में शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल,देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग,डॉ.बी.डी.कल्ला,भंवर सिंह भाटी,विधायक शिमला नायक शामिल रहे।
