तहलका न्यूज,बीकानेर।राजस्थान फुटबॉल संघ का द्वितीय वार्षिक समारोह एवं फुटबॉल एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी 2025-26 वेटरनरी ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुई।समारोह में वर्षभर राजस्थान फुटबॉल के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों,कोच,रेफरी,क्लबों,जिला फुटबॉल संघों एवं खेल प्रशासकों को सम्मानित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब फुटबॉल संघ के सचिव विजय बाली थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान फुटबॉल संघ के अध्यक्ष कर्नल मानवेंद्र सिंह राठौड़ ने की।विशिष्ट अतिथियों में हिंदुस्तान जिंक की सीएसआर हेड अनुपमा निधि,वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास,खो-खो फेडरेशन ऑफ इंग्लैंड के प्रेसिडेंट डॉ.प्रहलाद फड़ौदा,पचार ग्रुप के जितेंद्र सिंह पचार तथा राजस्थान फुटबॉल संघ महिला विंग की चेयरपर्सन रोशनी टाक उपस्थित रहीं।सभी अतिथियों का स्वागत राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत ने किया।मुख्य अतिथि विजय बाली ने अपने संबोधन में कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ इस प्रकार के सम्मान समारोहों का आयोजन भी अत्यंत आवश्यक है।ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों,प्रशिक्षकों,रेफरियों एवं खेल से जुड़े सभी लोगों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है,जिससे उनके प्रदर्शन में निरंतर निखार आता है।उन्होंने राजस्थान फुटबॉल संघ की इस पहल की सराहना करते हुए इसे फुटबॉल के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।विशिष्ट अतिथि डॉ.सुमंत व्यास ने कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन में अनुशासन,समर्पण एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी फुटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं और फुटबॉल उनका पसंदीदा खेल है।उन्होंने राजस्थान फुटबॉल संघ को इस सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।समारोह संयोजक भैरुरतन ओझा ने बताया कि स्वर्गीय टीकमचंद स्वामी एवं स्वर्गीय चुन्नीलाल पंवार को मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित कर उनके फुटबॉल के प्रति अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया।वरिष्ठ खिलाड़ी सम्मान से सरदार अली,मेघसिंह राठौड़,देवीसिंह राजवी,जसवंत सिंह,असगर अली,अमर सिंह, कल्याण सिंह,हरीश राव,विजय किशोर सिंह,भागीरथ राव, रियासत अली,विजय शंकर रावत,मोहन सिंह सोलंकी,तुलसीदास शर्मा,मालचंद मीणा,शिव शंकर जागा,कासम अली,इंद्र सिंह एवं अब्दुल मजीद को सम्मानित किया गया।जिला फुटबॉल संघों में बीकानेर को महिला वर्ग तथा सीकर को पुरुष वर्ग में बेस्ट जिला फुटबॉल संघ का सम्मान प्रदान किया गया। वहीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए कोटा,भीलवाड़ा,सीकर,अजमेर,चित्तौड़गढ़ एवं झुंझुनूं जिला फुटबॉल संघों को सम्मानित किया गया।सहसंयोजक देवेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि प्रोफेशनल क्लब ऑफ द ईयर का अवॉर्ड राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब,क्लब ऑफ द ईयर का अवॉर्ड फुटबॉल क्लब ब्रदर्स यूनाइटेड तथा कंटीन्यूअस डेवलपमेंट क्लब ऑफ द ईयर का सम्मान रॉयल फुटबॉल क्लब जयपुर को प्रदान किया गया। बेस्ट डिस्ट्रिक्ट फॉर सीआरएस का सम्मान जोधपुर जिला फुटबॉल संघ को मिला।प्लेयर ऑफ द ईयर (पुरुष) का सम्मान जयपुर के ईशान रोजारियो तथा प्लेयर ऑफ द ईयर (महिला) का सम्मान बीकानेर की हँसा कंवर को प्रदान किया गया।रेफरी ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जयपुर के रूपेंद्र सिंह राठौड़,असिस्टेंट रेफरी ऑफ द ईयर का सम्मान हनुमानगढ़ के जावेद अली चौहान तथा मोस्ट इमर्जिंग रेफरी ऑफ द ईयर का अवॉर्ड हनुमानगढ़ के जावेद जूनियर को दिया गया।इन्फ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट के लिए पूर्णिमा यूनिवर्सिटी जयपुर, राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब एवं फुटबॉल क्लब ब्रदर्स यूनाइटेड को सम्मानित किया गया। मेडिकल सपोर्ट श्रेणी में सेहत हेल्थ केयर को सम्मान प्रदान किया गया।राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर राजस्थान का गौरव बढ़ाने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों मुन्नी भांभू, शुभम पुनियां, मोहम्मद कैफ तथा फुट्सल खिलाड़ी पलाश बारबर को प्राइड ऑफ स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।उदयपुर की जिंक फुटबॉल एकेडमी को वर्ष 2025-26 में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में बेस्ट एकेडमी ऑफ द ईयर अवॉर्ड प्रदान किया गया।टेक्निकल एक्सीलेंस अवॉर्ड राजस्थान फुटबॉल संघ के टेक्निकल डायरेक्टर सतीश जांगिड़ तथा कोच ऑफ द ईयर का सम्मान जयपुर के नरेंद्र सिंह राठौड़ को प्रदान किया गया।समारोह में ब्रिगेडियर जितेंद्र सिंह,फर्स्ट इंडिया न्यूज के डायरेक्टर महिपाल सिंह राजपुरोहित,रहमत अली,अरविंद सिंह राठौड़,रणवीर सिंह राजवी ढिंगसरी,भीम सिंह भाटी,राजेंद्र सिंह राठौड़,गोविन्द सरस्वत,दिलीप बिश्नोई,दिलकांत माचरा,मदन कुमावत,प्रताप सिंह राजवी, मोहम्मद रफीक,त्रिभुवन ओझा,महावीर शर्मा,आशीष दुबे,गणेश दत्त पुरोहित,दीपेंद्र सिंह,राहुल थानवी,अरुण कल्ला,चंदन बोहरा,नारायण सुथार,श्याम कुमार हर्ष सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं गरिमामय मंच संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया,जिन्होंने अपने उत्कृष्ट संचालन से समारोह को यादगार बना दिया।