तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के बीछवाल थाना इलाके में पुलिस उपनिरीक्षक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।जानकारी के अनुसार पुलिस कॉलोनी स्थित अपने फ्लैट में सीआईडी क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षक श्रवण विश्नोई ने फांसी का फंदा लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली।बताया जा रहा है कि जयपुर में पदस्थापित श्रवण अभी बीकानेर आएं हुए थे।उनकी पत्नी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।बीछवाल थानाधिकारी दिगपाल सिंह ने बताया कि श्रवण बिश्नोई के परिजनों ने उन्हें फोन पर घटना की जानकारी दी थी।घटना के समय सीआई की पत्नी और एक बेटा घर पर ही मौजूद थे।श्रवण की बॉडी के पास अभी तक किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।मामले में जांच की जा रही है। इस बीच पुलिस कॉलोनी में रहने वाले पुलिस अफसर सहित अन्य कर्मचारी भी फ्लैट पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
छुट्टी पर आए थे बीकानेर
जानकारी के अनुसार,मूल रूप से कोलायत के रहने वाले श्रवण लंबे समय तक बीकानेर में ही एसीबी में कार्यरत थे। उनका ट्रांसफर कुछ समय पहले ही जयपुर में सीआईडी सीबी में हुआ था।इसके बाद उन्होंने बीकानेर ट्रांसफर के लिए काफी प्रयास भी किए थे,लेकिन उन्हें फिर से बीकानेर में पोस्टिंग नहीं मिल सकी।
22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
जिले के पूगल थानान्तर्गत एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या की है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया।पुलिस के अनुसार मृतक की भोपाल गढ़ जोधपुर निवासी 22 वर्षीय श्रवण था। मृतक के भाई शेर सिंह पुत्र चैन सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि श्रवण सिंह ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना पर थानाधिकारी के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है तथा आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।
