तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के गंगाशहर थाना इलाके में एक युवक के साथ शुक्रवार रात धारदार हथियारों से जानलेवा हमले में पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।घायल के पिता सुनील जोशी ने एफआईआर में बताया है कि उनका पुत्र गौरव अपने मित्र ज्ञानांश आचार्य के साथ सुन्दरलाल छत्ते वाले का यहां छत्ता खाने गया था।वापस घर लौटते समय बाफना स्कूल के पास मिले अपने एक अन्य दोस्त लक्ष्य व्यास के साथ बातचीत कर रहा था कि फड़बाजार गैरसरिया मोहल्ला निवासी मुवाज खान,अरब खान,देव शेखावत,अजयराज व आठ-दस अन्य जने हथियारों से लैस होकर आएं और जानलेवा हमला बोल दिया।बदमाशों ने सरियों व लोहे की रोड से उसके हाथ,पांव व सिर पर वार किया। जिसे बचाने के लिये उसके हाथ पर गंभीर चोटें आई है।पता चला है कि उसके पांव में भी सरियों से वार किये गये। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया।जहां घायल गौरव का पीबीएम में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उपनिरीक्षक हेतराम को सौंपी है।

पुरानी रंजिश के कारण किया गया हमला
बताया जा रहा है कि गौरव के चाचा के बेटे वेदान्त जोशी के साथ भी इन्हीं युवकों ने कुछ समय पहले मारपीट की थी। जिसके बाद इन युवकों व गौरव के परिवार जनों के बीच राजीनामा भी हो गया था।परन्तु मुवाज व अरब खान गौरव से रंजिश रखने लगे। मौका देखकर आज उन्होंने गौरव व उसके दो अन्य दोस्तों पर हमला बोल दिया। किसी तरह वे तीनों अपनी जान बचाकर वहां से गाड़ी में भागे।गौरव के परिजन व रिश्तेदारों ने हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।