तहलका न्यूज,बीकानेर।दो साल पहले बीछवाल थाना इलाके में हत्या के फरार चल रहे इनामी आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी दिगपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गये आरोपी 24 वर्षीय रघुवीर सिंह को 5 जीएम रानेर 465 आरडी छत्तरगढ़ से दस्तायाब किया गया है।इन दो सालों ने रघुवीर सिंह ने दुबई,जार्जिया,अरमेनिया,हरियाणा,हनुमानगढ़,गंगानगर व पंजाब में फरारी काटी।इसको पकडऩे वाली टीम में सउनि विनोद कुमार,सुरेन्द्र कुमार,हैड कानि रवि कुमार,रामनिवास,कानि भगवानाराम,राजकमल,सुरजाराम व मकानि परमेश्वरी शामिल रहे।इसको पकडऩे में हैड कानि रवि कुमार व कानि भगवानाराम की अहम भूमिका रही।
ये है मामला
3 जुलाई 2024 की रात शाहरुख अपने परिवार और अन्य लोगों के साथ एक शादी समारोह से बोलेरो कैंपर में बीकानेर लौट रहा था।शोभासर रोड पर कल्ला फार्म हाउस के पास दो-तीन गाडिय़ों में सवार होकर आए 20-30 बदमाशों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और शाहरुख पर जानलेवा हमला कर दिया।गंभीर घायल शाहरुख को जयपुर ले जाया जा रहा था,लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।घटना के समय उसके साथ गाड़ी में भाई सद्दाम,चार वर्षीय बेटा मुश्ताक, चाचा का लड़का बरकत अली और आरिफ थे।बीछवाल थाने में मृतक के भाई सद्दाम अली की रिपोर्ट पर 20 नामजद समेत पांच-सात अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।रिपोर्ट में सिकदर,साजिद,सीताराम,प्रकाश,अनीस,साहिल, मनफूल बिश्नोई,सीताराम कस्वां,प्रकाश चांगली,सुनील,महेन्द्र बिश्नोई,श्यामू जाट,विक्की उर्फ बिलाल,मेहंदी हसन उर्फ महेन्द्र पुत्र राजू खां भुट्टा,शकील उर्फ जग्गू पुत्र अब्बास अली,हैदर अली पुत्र सलीम,रघुवीर सिंह,मांगी पुत्र गन्ने खां, धन्ना उर्फ सलमान,समीर,फूसे खां,मानसा,तोहिद व चार-पांच अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है।
अब तक इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी
इस मामले में 24 जून 25 को शातिर इनामी बदमाश महेंद्र बिश्नोई और मनरूप बिश्नोई,जिन पर प्रत्येक पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था उसको जयपुर की एक होटल से गिरफ्तार किया गया।फरारी के दौरान दोनों ने मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश,दिल्ली,बिहार और राजस्थान के कई शहरों में शरण ली और अपना हुलिया और नाम बदलकर मोहम्मद गोरी और प्रकाश गोदारा के नाम से पहचान छिपाते रहे।इन दोनों पर बीकानेर के विभिन्न थानों में कुल 21 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।महेंद्र पर 16 और मनरूप पर पांच मामले दर्ज हैं।शाहरुख की हत्या करने के मामले में सदर पुलिस थाने के हिस्ट्रीशीटर साजिद अली उर्फ साजिद भुट्टा को भी गिरफ्तार किया है।इसके अलावा 2000 के ईनामी अमरसिंह पुरा निवासी गजेन्द्र नायक,15000 का इनामी जाहिद खान,10000 का इनामी रविन्द्र खींचड़,हिस्ट्रीशीटर सिकन्दर अली को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
