तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में चोरी की वारदातों पर लगाम लगने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना किसी न किसी थाना इलाके में चोरी की वारादातेंं सामने आ रही है।पिछले चार दिनों में जिले में आधा दर्जन चोरियां हो चुकी है।जिसमें करोड़ों रूपये के आभूषण व नकदी चोर उड़ा ले गये है।ताजा मामला शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके का है।जहां भी चोरों ने दो लाख नकदी व आभूषण पर हाथ साफ यिका है।चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। जानकारी मिली है कि सुरेश भार्गव पुत्र ताराचंद भार्गव के जयपुर रोड के स्वर्ण जयंती अशोक नगर स्थित उसके मकान नं. 59 में 23 जून रात्रि 12:30 बजे के बाद चोरी की घटना हुई है।प्रार्थी सुरेश भार्गव ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य एक दिन के लिए सूरत गए थे उसी रात यह घटना हो गई।सुबह पड़ौसियों द्वारा यह जानकारी मिली कि उनके घर के दरवाजे खुले हैं।घर आने पर अंदर देखा तो अंदर का गेट खुला है व आलमारी व सामान अस्त-व्यस्त है।घर में लगे सीसीटीवी चैक किए तो दो चोर अ ंदर आते व चोरी करने के बाद वापस जाते दिखाई दिए हैं। दोनों चोरों ने अंदर अलमारी में रखे गहने व दो लाख रुपए नगदी चोरी कर लिए हैं।भार्गव ने इस मामले में जेएनवी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है लेकिन आज 15 दिन बीत जाने पर भी चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।