तहलका न्यूज,बीकानेर। कड़ी मेहनत,लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर बीकानेर की बेटी डॉ. दीपा चांवरिया ने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे बीकानेर शहर और वाल्मीकि समाज का नाम गौरवान्वित किया है।बेंगलुरु से एमबीबीएस की पढ़ाई पूर्ण कर बीकानेर आगमन पर सुभाष मार्ग एम आर होटल के पास वाल्मीकि यूथ क्लब द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में डॉ.दीपा चांवरिया को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए वाल्मीकि रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों,युवाओं,महिलाओं तथा परिजनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर डॉ.दीपा को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वाल्मीकि यूथ क्लब के प्रदेश अध्यक्ष राहुल जादुसंगत ने कहा कि डॉ.दीपा चांवरिया की सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।उन्होंने कहा कि आज दीपा ने यह सिद्ध कर दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उन्होंने समाज के युवाओं के सामने एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।उनकी यह उपलब्धि बीकानेर शहर,वाल्मीकि समाज तथा पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।वाल्मीकि यूथ क्लब के शहर अध्यक्ष विजय पंडित ने कहा कि डॉ.दीपा चांवरिया ने अपनी मेहनत,लगन और संघर्ष से यह सिद्ध कर दिया है कि शिक्षा के क्षेत्र में समाज की बल्कि पूरे बीकानेर और वाल्मीकि समाज के लिए गर्व का विषय है।कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए सफाई कर्मचारी नेता शिवलाल तेजी ने कहा कि वाल्मीकि यूथ क्लब हमेशा समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करता रहेगा।डॉ.दीपा का सम्मान समाज की हर बेटी के सम्मान का प्रतीक है और उनकी सफलता से अनेक युवा उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित होंगे।इस अवसर पर वाल्मीकि यूथ क्लब द्वारा डॉ.दीपा के माता-पिता,दादा-दादी एवं परिवार के अन्य सदस्यों का भी विशेष सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी सफलता के पीछे परिवार का सहयोग, त्याग और प्रोत्साहन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।परिवार के संस्कारों और सहयोग के कारण ही आज दीपा ने यह मुकाम हासिल किया है।कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत,पंडित संतोषानंद महाराज सरस्वती,सफाई कर्मचारी नेता शिवलाल तेजी,वाल्मीकि यूथ क्लब के प्रदेश संगठन महासचिव सुनील चांवरिया,शहर अध्यक्ष विजय पंडित, मुकुल वाल्मीकि,सीताराम चांवरिया,राजेश वाल्मीकि,श्रीमती कविता चांवरिया,गोपीराम चांवरिया,शेरसिंह जावा,मुरली चांवरिया,आकाश चांवरिया,मनजीत चांवरिया,रूपचद चांवरिया आदि ने डॉ.दीपा का फूल-मालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।डॉ दीपा को आशीर्वाद देने विशेष रूप से कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत,पंडित संतोषानंद महाराज सरस्वती आदि ने डॉ दीपा को आशीर्वाद दिया और स्वागत भी किया।