859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के कोलायत थाना इलाके में एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।आत्महत्या का मुख्य कारण युवक द्वारा युवती को अपने साथ रहने का दबाव बनाना बताया जा रहा है।इसको लेकर मृतका के चाचा वार्ड दो निवासी गौरीशंकर लोहार ने एफआईआर दर्ज करवाई है कि उसकी भतीजी को गोपाल नाम का युवक लगातार प्रताडि़त कर रहा था।वह उसे अपने साथ रखने का दबाव बनाता था।इतना ही नहीं गोपाल ने मृतका को आठ जुलाई को पूरे दिन अपने साथ रखा और प्रताडि़त किया। जिससे परेशान होकर उसने पंखे के हुक से चुन्नी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।पुलिस ने गोपाल और बलदेव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है। पूरे मामले की पड़ताल स्वयं थानाधिकारी जसवीर कर रहे है।