तहलका न्यूज़,बीकानेर।जिले में चोर अब पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं।आए दिन कहीं ना कहीं चोरी की वारदातें पुलिस के लिए एक चैलेंज बन गई है।हालत यह है कि अज्ञात चोर ना तो मकान,दुकान को छोड़ रहे हैं और ना ही धार्मिक स्थलों को।जिसके चलते लगातार चोरी के आंकड़ों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है।शहर के कोतवाली थाना इलाके में पिछले 24 घंटे में लगातार दूसरी चोरी की वारदात सामने आई है।यह चोरी कमला मार्केट के पास महेंद्र छाजेड के घर पर हुई है।जिसका परिवाद उसने थाने में दिया है। परिवादी ने बताया कि बुधवार रात उसके घर में अज्ञात चोर घुस गया और उसने घर में राखी 127000 नकद,दो सोने की अंगूठियां,एक चांदी की पायल और दो चांदी की बिछिया चुरा कर ले गया।घटना के समय उनकी पत्नी घर में खाना बना रही थी।लेकिन चोर चुपके से आया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर का पता लगाने में जुट गई है।बता दे की शुक्रवार सुबह भी जोशीवाड़ा में एक इलेक्ट्रिक दुकान मलिक के मकान से दिनदहाड़े अज्ञात चोर सामान चुराकर ले गया था। यह घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।उसके बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।