IPS_Mridul_Kachawa_1

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने वांछित और फरार चल रहे आरोपियों के विरुद्ध नगद इनाम की घोषणा की है। एसपी ने एक सूची जारी कर वांछित अपराधियों को पकडऩे वाले को नगद इनाम प्रदान किए जाने की बात कही है।इसमें खाजूवाला थाना में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के वांछित अपराधी फिरोजपुर पंजाब निवासी मक्खन सिंह,बीछवाल थाना में एनडीपीएस एक्ट और 42 कारागार अधिनियम के आरोपी मोगा गांव पंजाब के जोरा सिंह और फिरोजपुर निवासी जसवीर सिंह तथा पूगल थाना इलाके के एनडीपीएस एक्ट के वांछित अपराधी कोलायत निवासी थानसिंह पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया है।