तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में लगातार चोर की वारदातों ने आमजन की नींद उड़ा रखी है। हालात यह है कि चोर न तो मकानों को छोड़ रहे है और न दुकानों को। इतना ही नहीं धार्मिक स्थलों को भी अब निशाना बनाने लगे है। जिसके चलते आमजन में भय व्याप्त होने लगा है।शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित विजय शॉपिंग मॉल में एक ज्वैलर्स की दुकान में चोरी हुई है।जहां महिलाओं ने ज्वैलरी देखने के बहाने सामान चोरी की है।महिलाओं की यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसको लेकर अभी तक यह पता नहीं चला है कि आखिर सामान क्या गया है।पिछले एक सप्ताह की बात करें तो कोतवाली थाना क्षेत्र में यह तीसरी चोरी है। मजे की बात तो यह है कि यह सभी चोरियां दिन दहाड़े हुई है।
महाजन फिल्ड फायरिग रेंज स्थित मंदिर में चोरी
जिले के महाजन थाना इलाके में सेना के सुरक्षा बंदोबस्त के बावजूद भी चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज क्षेत्र में स्थित एक मंदिर से पीतल की घंटियां चुरा लीं। जानकारी के अनुसार फायरिंग रेंज के लेफ्टिनेंट कमांडेंट अजय ग्रेवाल ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।उन्होंने बताया कि फायरिंग रेंज क्षेत्र में बने मंदिर में अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।यह मंदिर सेना द्वारा संचालित है,जहां प्रतिदिन पूजा-अर्चना और धार्मिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।दिन के समय भी क्षेत्र में सेना के जवान तैनात रहते हैं। इसके बावजूद चोर चोरी कर फरार होने में सफल रहे।चोरी की घटना सामने आने के बाद सेना अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटाई और महाजन पुलिस थाने में परिवाद प्रस्तुत किया।पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल,पुलिस आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों और संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।रेंज एरिया जैसे संवेदनशील क्षेत्र में हुई इस चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
चोरी का प्रयास नाकाम,एक को पकड़ा,दूसरा फरार
जिले के छत्तरगढ़ थानान्तर्गत कॉलेज व्याख्याता के घर चोरी का प्रयास नाकाम हो गया।मोहल्लेवासियों की सजगता से एक चोर को लोगों ने पक ड़ पुलिस के हवाले किया।जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। बताया जा रहा है कि कस्बे के वार्ड नं 11 निवासी राजकीय कॉलेज की व्याख्याता पार्वती गोदारा अपनी कॉलेज गई हुई थी।दोपहर को दो चोर उसके घर में घुसे और ताला तोड़ रहे थे।आवाज सुनकर मौहल्लै वालों सजग होकर गोदारा के घर की तरफ गये तथा चोर को घर में धर दबोचा। इस दौरान चोर ने भागने का प्रयास किया। लेकिन बच नहीं पाया।मोहल्लेवासी ने एक जने को पकड़ लिया परन्तु दूसरा भागने में सफल रहा। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों जने रावला मंडी के है। इसमें एक राजू है और दूसरे की तलाश जारी है।
