तहलका न्यूज,बीकानेर।रेलवे स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ समापन हुआ।फाइनल मैच में याराना राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले बल्लेबाजी में निर्धारित 16 ओवर में 156 रन बनाए।157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर इलेवन की टीम याराना राइडर्स की सटीक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और मात्र 36 रन पर ऑलआउट हो गई।इस शानदार जीत के साथ याराना नाईट राइडर्स ने टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया की टूर्नामेंट में ललित बणिया को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केशव निर्वाण को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।वहीं ललित बणिया ने अपने दो ओवर के स्पेल में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने विजेता टीम,उपविजेता टीम,मैन ऑफ द मैच तथा मैन ऑफ द सीरीज के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।आयोजन समिति ने बताया कि पूरे टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 14-14 ओवर के खेले गए,जबकि फाइनल मुकाबले को विशेष रूप से 16 ओवर का रखा गया।कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों,दर्शकों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने आयोजन समिति की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि पूरे टूर्नामेंट का आयोजन पूरी पारदर्शिता,निष्पक्षता और अनुशासन के साथ किया गया।सभी ने आयोजन समिति के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों के निरंतर आयोजन की उम्मीद जताई।