तहलका न्यूज,बीकानेर।सेठ स्वर्गीय पं.शिव शंकर किराडू स्मृति प्रन्यास के तत्वावधान में महात्मा लाली बाई सभा भवन के वेद पाठशाला में चल रहे 15 दिवसीय निःशुल्क संध्या प्रशिक्षण शिविर का देवीकुंड सागर के श्री करपात्री जी स्वामी धर्म संस्कृत महाविद्यालय के अधिष्ठाता अनंत विभूषित राधा माधव साधक श्री श्री धरानंद सरस्वती जी महाराज के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत में श्री श्री धरानंद सरस्वती महाराज का पुरुष सूक्त से गुरु पूजन किया गया।प्रन्यास के संरक्षक मोती लाल किराडू एवं मानक लाल किराडू द्वारा स्वागत किया गया।संध्या प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले छोटे बड़े सभी उम्र के प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा सामूहिक मंत्रोचारण का प्रदर्शन कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।सभा भवन के बाल किशन व्यास ने वेद पाठशाला की गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई।प्रन्यास के बसंत किराडू द्वारा प्रन्यास के गठन तथा भविष्य की गतिविधियों के बारे में बताया।इस अवसर पर निःशुल्क प्रशिक्षण देने वाले वेदाध्यापक पंडित प्रहलाद कुमार व्यास ने बताया कि उन्हें प्राप्त ज्ञान का विस्तार होता रहे यही हमारे गुरु काशीनाथ ने हमें सिखाया है।श्री श्री धरा नंद सरस्वती जी महाराज ने अपने प्रवचन की शुरुआत में कीर्तन करवाया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति को बचाए रखने के लिए संध्या,रुद्री,दुर्गा पाठ इत्यादि जैसे शिविर के आयोजन होते रहने चाहिए।इससे उन्हें बहुत खुशी होती है।संध्या के महत्व को प्रकाशित करते हुए उन्होंने कहा कि मां गायत्री की उपासना संध्या के बिना वर्जित है।प्रत्येक ब्राह्मण को नियमित रूप से करना आज के समय में अति आवश्यक है।बीकानेर में सनातन धर्म की जागृति के लिए धार्मिक कार्य किए जाते रहे है।इसीलिए बीकानेर को छोटी काशी के नाम से जाना जाता है।उन्होंने कहा कि स्व किराडू उनके परम शिष्यों में से एक थे।उनकी स्मृति में प्रन्यास द्वारा संध्या प्रशिक्षण शिविर का आयोजन एक सुखद कार्य है ।प्रन्यास की ओर से संध्या प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को श्री श्री धरानंद सरस्वती,प्रन्यास के संरक्षक मोती लाल किराडू एवं मानक लाल किराडू हाथों से प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह एवं संध्या पुस्तक से सम्मानित किया गया।अंत में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने वाले वेदाध्यापक पंडित प्रहलाद कुमार व्यास का शाल,श्री फल एवं सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित किया तथा श्री श्री धरानंद सरस्वती द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम में बाबूलाल किराडू,श्रीलाल व्यास, रामेश्वर लाल ओझा,मुकंद लाल व्यास,आशा नंद व्यास,राम लाल व्यास,ऐडवोकेट डॉ उमा शंकर बिस्सा,सी पी बोहरा,मनोज व्यास इत्यादि कई गणमान्य व्यक्तियों सहित माताएं,बच्चे उपस्थित रहे।प्रन्यास से जुड़े के के किराडू, संतोष कुमार,श्याम सुंदर,गणेश नारायण,प्रेम गोपाल एवं दुर्गा शंकर बिस्सा ने व्यवस्थाओ में सहयोग किया।कार्यक्रम का संचालन शिव शंकर छंगाणी द्वारा किया गया।
