तहलका न्यूज,बीकानेर।ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जिले के नाल पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है।पुलिस ने कावनी चौराहे के पास नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए संदीप सिंह निवासी मोगा (पंजाब) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया।यह कार्रवाई थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में की गई।कार्रवाई करने वाली नाल पुलिस टीम में एएसआई सुभाष,कॉन्स्टेबल दिनेश,कॉन्स्टेबल रुक्मा एवं कॉन्स्टेबल सुनील की सराहनीय भूमिका रही।नाल पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ इस महीने मै लगातार दूसरी कार्यवाही की गई,पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और इससे जुड़े अन्य नेटवर्क के संबंध में जांच जारी है।

25.59 ग्राम एमडी के साथ 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

गंगाशहर पुलिस ने एसपी मृदुल कच्छावा द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत एमडी तस्करी के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाई कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी परमेश्वर सुधार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर हेतराम ने किया,जिसमें हैड कांस्टेबल सवाई सिंह,कांस्टेबल मुखराम,रघुवीर,रमेश,अशोक व सोहन शामिल रहे।पहली कार्रवाई में 17.59 ग्राम एमडी के साथ करमीसर निवासी फारुख पुत्र शुभान खां और आचार्यों की घाटी के नीचे निवासी अबरार उर्फ पीके उर्फ संजू पुत्र असगर अली को गिरफ्तार किया।दूसरी कार्रवाई में आदर्श विद्या मंदिर के पीछे से 8 ग्राम एमडी के साथ गंगाशहर निवासी किशन जाट को पकड़ा गया।पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी खुद भी नशेड़ी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए तस्करी कर रहे थे।