तहलका न्यूज,बीकानेर।समाज को नशामुक्त बनाने एवं युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से लक्की मॉडर्न स्कूल एवं सनराइज स्कूल में डॉ.कन्हैया के नेतृत्व में नशा मुक्ति निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में दोनों विद्यालयों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशे के दुष्प्रभाव,स्वस्थ जीवनशैली तथा समाज में जागरूकता की आवश्यकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए।प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपने निबंधों में बताया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं,बल्कि उसके परिवार,शिक्षा,सामाजिक संबंधों और भविष्य को भी प्रभावित करता है।विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को भी रेखांकित किया तथा अपने विचारों के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश दिया।इस अवसर पर डॉ.कन्हैया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि”नशे से दूरी ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी गारंटी है। यदि युवा वर्ग जागरूक रहेगा तो समाज स्वतःनशामुक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार और मित्रों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों,शिक्षकों एवं उपस्थित जनों ने नशा मुक्ति की शपथ ली।सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे,दूसरों को भी नशे से बचने के लिए प्रेरित करेंगे तथा स्वस्थ,जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।विद्यालय प्रशासन ने इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए भविष्य में भी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक चेतना से जुड़े ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।नशा मुक्त युवा–सशक्त भारत” के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
