तहलका न्यूज,बीकानेर।श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्था शनिवार की शाम को रामदेव कॉलोनी स्थित अहम् अकेडमी इंग्लिश स्कूल परिसर हॉल में “दिल ढूंढता है फिर वही फुर्सत के रात दिन”….गीत संगीत की संध्या में कार्यक्रम में सदाबहार हिन्दी फिल्मी गीतों के नगमे गूंजे।कार्यक्रम से जुड़े संगीत कला प्रेमी  सैय्यद अख्तर ने बताया कि दिल्ली की गायिका अफसा खान इस कार्यक्रम की मुख्य गायिका थी।संस्था के अध्यक्ष मेघराज नागल के साथ सदाबहार हिंदी फिल्मों के डुयेट सोंग्स की शानदार प्रस्तुतियां दी।कार्यक्रम आयोजक नागल ने बताया कि जैसलमेर के मोहम्मद रफी,गोविन्द भाटी,सूरतगढ़ लालचंद मेहरड़ा तथा बीकानेर के नारायण बिहाणी,राजेंद्र बोथरा,इंजीनियर कमलकांत सोनी,सुनील शादी,कैलाश खरखोदिया,दीपक खत्री,राधेश्याम ओझा,सुरेश जोशी,जावेद मिर्जा,विक्रम सिंह पडिहार,पवन कुमार चढ्ढा,विनोद सक्सेना,हरिनारायण सिंह,लक्ष्मीनारायण भाटी,वीणा ओझा,मास्टर उदय सिंह,मास्टर दिव्यांशु अग्रवाल,हेमंत शर्मा,रामकिशोर यादव,कमलजीत कौर,प्रेमरतन स्वामी,राधाकृष्णन सोनी सहित अन्य कलाकारों द्वारा अफसा खान के साथ सदाबहार हिंदी फिल्मों के गीतों की प्रस्तुतियां दी गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेन्द्र डागा थे और कार्यक्रम की अध्यक्षता एनडी रंगा ने की।कार्यक्रम के विशेष मेहमान रामरतन धारणिया,राज खंजाची,पन्नालाल नागल,सेवानिवृत्त थानेदार मेहबूब अली,समाजसेवी रामकिशन महाराज उपाध्याय कोलासर वाले,इस्माइल भाटी ,भवानी सिंह चौहान सहित आदि संगीत क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का मंच संचालन कमलकांत सोनी ने किया।