तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के नोखा तहसील में एक ओर हत्या का मामला सामने आया है।जिसमें कलयुगी बेटे ने अपनी ही पिता को कुलहाड़ी से मार डाला।सोचने वाली बात तो यह है कि रिश्तों के खून करने का यह सिलसिला अनवरत जारी है। पिछले एक पखवाड़े में यह तीसरा हत्याकांड है।जिसमें से दो नोखा में एक ही सप्ताह में हुए है।बताया जा रहा है कि अब पांचू थाना क्षेत्र के जांगलू गांव में एक कलियुगी बेटे द्वारा अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी।जानकारी के अनुसार रविवार देर रात जांगलू गांव की सरहद में स्थित एक खेत की ढाणी में 50 वर्षीय गंगाविशन बिश्नोई और उसके 24 वर्षीय बेटे राजाराम बिश्नोई के बीच किसी घरेलू बात या जमीन-जायदाद से जुड़े मसले को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे राजाराम तेस में आकर उसने घर में रखी धारदार कुल्हाड़ी से पिता गंगाविशन पर ताबड़तोड़ जानलेवा वार कर दिए।कुल्हाड़ी के गहरे घाव सिर और गर्दन पर लगने के कारण अत्यधिक खून बह गया,जिससे गंगाविशन ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

​सीओ व थानाधिकारी ने पहुंचे मौके पर
एक ही सप्ताह में रिश्तों को तार तार होने वाली इस दूसरी वारदातें की सूचना जैसे ही पांचू थाना पुलिस को मिली।वैसे ही नोखा सीओ जरनैल सिंह और पांचू थानाधिकारी ईश्वर जांगिड़ भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच गए।​पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भागने की फिराक में घूम रहे मुख्य आरोपी बेटे राजाराम बिश्नोई को राउंडअप कर लिया।सोमवार सुबह पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और खून से सने मिट्टी के नमूने तथा वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया।इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पांचू राजकीय अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया,जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सप्ताह में दूसरी वारदात
उल्लेखनीय है कि महज 5 दिन पहले ही नोखा कस्बे के व्यस्तम पंचारिया चौक में आपसी विवाद के चलते सगे भाई द्वारा भाई की हत्या करने की वारदात सामने आई थी। इस घटना के घाव अभी भरे भी नहीं थे कि जांगलू के इस कृत्य ने सामाजिक रिश्तों को एक बार फिर झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की विधिक तफ्तीश तेज कर दी है।