तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित बस के पलटा खाने से आठ माह के नौनिहाल की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 16 यात्री घायल हो गये है। जिनमें से 14 को पीबीएम रेफर किया गया है।जानकारी मिली है कि एनएच 62 पर विश्वकर्मा मार्केट के पास देर रात जोधपुर से लुधियाना जा रही एक निजी बस के सामने अचानक गाय आने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। गाय को बचाने की कोशिश में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 8 माह के मासूम माधव की मौत हो गई,जबकि16 यात्री घायल हो गए। इनमें 14 की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीबीएम रेफर किया गया है। हादसे के बाद इलाके में काफी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

8 महीने के माधव की मौत
हादसा इतना भयानक था कि 8 महीने के माधव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथ ही 16 यात्री घायल हो गए।घायलों में कई लोगों को सिर,हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं।हादसे के बाद परिवारों में मातम पसर गया और बस में सवार यात्री घबरा गए थे और इस वजह से बस में यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।यात्रियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में लग गए।सूचना मिलते ही लूणकरणसर थाना प्रभारी गणेश कुमार विश्नोई और उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।इसके बाद एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला।सूचना मिलने पर लूणकरणसर थानाधिकारी गणेश कुमार विश्नोई और उप निरीक्षक धर्मवीर सिह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

14 यात्रियों की स्थिति गंभीर
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सबसे पहले लूणकरणसर के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉ क्टरों ने सभी का इलाज शुरू किया, लेकिन 14 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर थी। इसव वजह से उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं,हादसे में जान गंवाने वाले 8 महीने के माधव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। बता दें कि बस के पलट जाने से रात को हाईवे पर यातायात काफी प्रभावित हुआ। इसलिए बस को सीधा करने के लिए क्रेन को बुलाया गया। क्रेन से बस को सीधा करने के बाद उसे हाईवे से बगल में लाया गया ताकि यातायात सामान्य हो सके।

ये हुए घायल
इस हादसे में 20 वर्षीय प्रमोद,14 वर्षीय हनुमान,50 वर्षीय संजय,26 वर्षीय अभिषेक,18 वर्षीय मुकेश,70 वर्षीय जगदीश,29 वर्षीय जतिन,36 वर्षीय रोशनी,30 वर्षीय ऋषिका,28 वर्षीय उर्मिला,34 वर्षीय बबीता,27 वर्षीय अरमान,40 वर्षीय राजेन्द्र,जबर सिंह,3 वर्षीय देवासी,50 वर्षीय सीताराम,46 वर्षीय कानादेवी घायल हुए है।