तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के श्रीकोलायत थाना क्षेत्र में टैक्सी चालक से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बदमाशों ने श्रीकोलायत रेलवे स्टेशन से टैक्सी किराए पर ली और रास्ते में चालक की आंखों में मिर्च डालकर उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया।पीडि़त टैक्सी चालक गणेश राणा के अनुसार रेलवे स्टेशन से एक महिला,एक बच्ची और छह पुरुष उसकी टैक्सी में सवार हुए।बाला फांटा के पास पहुंचने पर आरोपियों ने चालक की आंखों में मिर्च डाल दी,जिससे वह असहाय हो गया।इसके बाद बदमाश टैक्सी और चालक का मोबाइल लेकर फरार हो गए।घटना के समय टैक्सी चालक के साथ एक बच्चा भी मौजूद था।बच्चे ने पुलिस को बताया कि आरोपी टैक्सी लेकर किस दिशा में फरार हुए,जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।श्रीकोलायत थाना प्रभारी सीआई जसवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही सीओ संग्राम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
