तहलका न्यूज,बीकानेर।NEET पेपर लीक के विरोध में देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे लाखों युवाओं पर लाठीचार्ज व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ़्तारी के विरोध में बीकानेर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामनिवास कुकणा के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग करी।कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास कुकणा ने कहा कि नीट पेपर लीक के कारण देश लाखों युवाओं का भविष्य खराब हुआ है।इस कारण लाखों युवाओं ने राजधानी के जंतर मंतर पर एकत्रित होकर देश के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। लेकिन मोदी सरकार ने उनसे वार्ता करने के बजाय लाठियों और आँसुगैस के माध्यम से उनकी आवाजों को कुचलने का कार्य किया।जो एक लोकतांत्रिक देश में असहनीय हैकुकणा ने कहा कि जब लाखों युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर शांतिपूर्ण धरना दिया तो उनको भी गृह मंत्री के इशारे पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश की मोदी सरकार पूरी तरह तानाशाह हो चुकी है।जिसको देश के युवा जड़ से उखाड़ कर फेंकने का काम करेंगे।NSUI शहर के जिलाध्यक्ष हरीराम गोदारा ने कहा कि जिस देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सरकार सत्ता आई वही सरकार अब बेटियों पर लाठियाँ चलाने का काम कर रही है जो अत्यंत निंदनीय है लेकिन हम चुप नहीं बैठेंगे। सड़कों पर उतरकर आर पार लड़ेंगे। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोदारा,मोहित सैन,राकेश चांगरा,सहित सैंकड़ों युवा उपस्थित थे।
