
जयपुर।महाराणा प्रताप वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित”स्वराज सम्मान समारोह 2026″का भव्य एवं सफल आयोजन शनिवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब,न्यू विधानसभा में सम्पन्न हुआ।समारोह में देश एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर बीकानेर से थानवी ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के युवा उद्योगपति अभिषेक थानवी को उनके सफल उधमिता द्वारा राष्ट्रीय निर्माण में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।समारोह में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारियों,उद्योगपतियों,शिक्षाविदों,समाजसेवियों तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता निभाई।महाराणा प्रताप वेलफेयर फाउंडेशन ने अभिषेक थानवी के उद्यमिता,नेतृत्व क्षमता एवं समाज के प्रति सकारात्मक योगदान की सराहना करते हुए उनके आगमन के लिए आभार व्यक्त किया।संस्था ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके विचार एवं कार्य युवा पीढ़ी को आत्मनिर्भरता,नवाचार और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्र सेवा,समाज सेवा एवं जनकल्याण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
