तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के जेएनवीसी थाना इलाके में न्यायालय के अवमानना का मामला सामने आया है।जिसमें एक व्यक्ति द्वारा न्यायालय में अपील खारिज होने के बाद भी अवमानना कर एक मंदिर परिसर की परिधि पर अतिक्रमण कर रहा है।मजे की बात तो यह है कि उस व्यक्ति को नगर निगम की ओर से नोटिस भी जारी कर रखा है और थाना पुलिस ने मुआयना कर विवादित जमीन पर निर्माण नहीं करवाने की हिदायत भी दे रखी है।उसके बाद भी वह व्यक्ति किसी भी आदेशों की पालना किए बिना निर्माण कार्य करवा रहा है।हालात यह है कि वह रात्रिकालीन समय में भी निर्माण कार्य नहीं रोक रहा है।मामला शिवबाड़ी स्थित कुम्हारों के मोहल्ले का है।जहां वर्षों से स्थापित श्री गुसाई जी महाराज मंदिर की परिक्रमा क्षेत्र को बाधित कर पड़ौस में रहने वाले कृष्ण कुमार प्रजापत द्वारा अवैध तरीके से मकान निर्माण करवाया जा रहा है।बताया जा रहा है कि कृष्ण कुमार प्रजापत ने मोहल्ले के ही सत्यनारायण नाम के व्यक्ति के खिलाफ इस प्रकरण को लेकर 2011 में कोर्ट में परिवाद पेश किया था।जिसमें अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश संख्या 4 ने अपील को खारिज कर दिया।फिर 2022 में एक बार कृष्ण कुमार ने अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायालय में वाद दायर की। जिसको भी न्यायाधिपति ने अस्वीकार कर दिया।जबकि उक्त आदेश में मंदिर कोई अतिक्रमण नहीं है।मंदिर सही है।की बात भी सामने आई है।

निगम ने जारी किया नोटिस
उधर मोहल्लेवालों की ओर से अवैध निर्माण को लेकर निगम में की गई शिकायत के बाद मौका रिपोर्ट के आधार पर अतिक्रमण अनुभाग अधिकारी ने 3 जुलाई 26 को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य को रोकने व स्वामित्व दस्तावेज प्रस्तुत करने और निर्माण स्वीकृति की स्थिति अवगत करवाने के आदेश दिए।उसके एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कृष्ण कुमार द्वारा हठधर्मिता को अपनाते हुए अवैध निर्माण कार्य करवा रहा है।जिसके चलते मोहल्ले में दहशत का माहौल है कि कभी भी तनाव की स्थिति न बन जाएं।इसको लेकर पुलिस थाना जेएनवीसी में भी श्री गुसाई जी महाराज मंदिर विकास सेवा समिति की ओर से शिकायती पत्र दिया जा चुका है और आशंका जताई गई है कि कृष्ण कुमार की इन हरकतों के चलते अशांति का माहौल क्षेत्र में बना हुआ है।

इतनी शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई
समिति के पदाधिकारियों का आक्रोश है कि न्यायालय के फैसले और निगम के नोटिस के बाद भी कृष्ण कुमार द्वारा दिन रात अवैध निर्माणकार्य करवाया जा रहा है।जबकि शिकायतों के बाद पुलिस,निगम अधिकारियों ने अपनी मौका रिपोर्ट भी निर्माणकर्ता के खिलाफ है।उसके उपरान्त भी ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर समिति की ओर से सोमवार को जिला कलक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को अपनी पीड़ा सुनाई जाएगी।