तहलका न्यूज,बीकानेर।राजस्थान महिला कल्याण मण्डल,बीकानेर को बाल विवाह रोकथाम एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट एवं प्रभावशाली कार्यों के लिए देशव्यापी संगठन जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि काॅन्सटीटयूशन क्लब नई दिल्ली में आयोजित नेशनल कन्सलटेशन में देशभर के 450 से अधिक जिलों एवं 267 संस्थाओं में से राजस्थान महिला कल्याण मण्डल का चयन जे आर सी के द्वारा बेस्ट परफार्मिंग पार्टनर के रूप में किया गया।कौशिक के अनुसार संस्था के बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण कार्यक्रम के उपनिदेशक नानूलाल प्रजापति को जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संस्थापक भुवन रिभु ने ये सम्मान व पुरस्कार प्रदान किया।सम्मान के साथ रिभु के द्वारा संस्था को 10,00,000 (दस लाख रुपये) का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।उपनिदेशक नानूलाल प्रजापति ने राष्ट्रीय सम्मान और पुरस्कार का श्रेय संस्था मुख्य कार्यकारी क्षमा आर कौशिक,निदेशक राकेश कुमार कौशिक,सभी वरिष्ठजनों,एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन परियोजना के समस्त जिला समन्वयक और पूरी टीम को देते हुए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के संस्थापक भुवन रिभु एवं समस्त जेआरसी व आरएमकेएम टीम का आभार प्रकट किया।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए जिला समन्वयक अमित कुमार ने कहा,”यह सम्मान संस्था परिवार के प्रत्येक सदस्य और बाल हितों से जुड़े उन सभी सहयोगियों को समर्पित है,जिन्होंने बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के लिए दिन-रात मेहनत की है।जेआरसी द्वारा हमारे कार्यों को पहचान मिलने से पूरी टीम का उत्साहवर्धन हुआ है।यह सम्मान हमें बाल संरक्षण के क्षेत्र में और अधिक मजबूती से काम करने के लिए प्रेरित करेगा।
