तहलका न्यूज,बीकानेर।श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान द्वारा रविवार की संध्या को वृंदावन होटल के फर्स्ट फ्लोर हॉल में “चले जाना जरा ठहरो किसी का दम निकलता है….”सदाबहार हिन्दी फिल्मी गीतों कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दिल्ली से आईं सिंगर यास्मीन खान ने कार्यक्रम टाईटल सोंग्स” अभी आए हो,बैठो तो,ये मौसम भी सुहाना है…अभी तो हाल-ए-दिल तुमको निगाहों से सुनाना है…चले जाना,जऱा ठहरो,किसी का दम निकलता है…कार्यक्रम आयोजक एवं बीकानेर सिंगर मेघराज नागल के साथ गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तेल चित्र पर कार्यक्रम मुख्य अतिथि डॉक्टर आनंद भोजक,इंजीनियर कमलकांत सोनी,सैय्यद अख्तर,रामकिशोर यादव,यास्मीन खान, राधाकृष्णन सोनी,हेमंत सोनी,हसन अली राठौड़,पवन कुमार चढ्ढा,विजय कुमार जैसलमेर,सौरभ स क्सेना, गिरधर लाल मोदी,घनश्याम सोलंकी,शाकिर हुसैन,विजय मुंगिया सहित संगीत प्रेमियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शुरुआत की। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक मेघराज नागल ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से एनडी रंगा एवं नारायण बिहाणी ने की।मुख्य अतिथि डॉ आनन्द भोजक दिल्ली से पधारी गायिका श्रीमती यास्मीन खान का स्वागत किया। कार्यक्रम में मेघराज नांगल,राधा किशन सोनी,गिरधर लाल मोदी,हेमंत शर्मा,सौरभ कुमार सक्सेना,राम किशोर यादव,पवन कुमार चड्ढा,लक्ष्मी नारायण भाटी,हरि नारायण सिंह,विनोद कुमार सक्सेना,रितू साध,कमल कान्त सोनी, विक्रम सिंह परिहार,जावेद मिर्जा,राजेन्द्र बोथरा,सुशीला साद,सजीव ऐरन,चारूनिका,नारायण बिहाणी,उदय सिंह,सैय्यद अख्तर,शाकिर हुसैन शाकिर,भवानी सिंह,रोमी राज एवं घनश्याम सोलंकी सहित आदि ने अपनी सुरीली आवाज में प्रस्तुतियां दी।