तहलका न्यूज,बीकानेर।बीकानेर की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बीडीओ को 8 लाख 14 राशि के साथ पकड़ा है।बताया जा रहा है कि पंचायत समिति लोहावट के ग्राम विकास अधिकारी नारायण सुथार को आकस्मिक चैंकिग के दौरान ट्रेप किया है।बीडीओ से प्राप्त राशि को एसीबी ने अपने कब्जे में ले लिया है।एसीबी की टीम बीकानेर के भीनासर चौकी में कार्रवाई कर रही है। लोहावट जोधपुर के फलोदी की तहसील है।जहां नारायण सुथार ग्राम विकास अधिकारी के पद पर पदस्थापित है।सुथार के पास यह राशि कहां से आई और यह इसे लेकर कहां जा रहा था।फिलहाल इसकी पड़ताल व पूछताछ एसीबी की टीम कर रही है।पता चला है कि सुथार की गाड़ी को रूकवाकर तलाशी ली गई।जब टीम ने इस राशि के बारे में जानकारी हासिल की तो सुथार इसका संतोष जनक जबाब नहीं दिया गया।एएसपी आशीष कुमार के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में फिलहाल टीम नकदी के स्त्रोत व स्थिति को स्पष्ट करने में लगी है।बता दें कि नारायण सुथार बीकानेर के विश्वकर्मा गेट के अंदर के निवासी है।जिनका पदस्थापन फलोदी के लोहावट में बीडीओ के रूप में हो रखा है।
