
तहलका न्यूज,बीकानेर।नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर अनिल कल्ला और उप महापौर पंकज गहलोत ने आज विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।दोनों ने ही शुभ मुहूर्त में पदभार ग्रहण किया।महापौर अनिल कल्ला के पदभार ग्रहण समारोह में नोखा विधायक सुशीला डूडी,पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला,पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल,पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल,शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल,देहात अध्यक्ष बिसनाराम सियाग,प्रदेश कार्यकारी समिति के सदस्य जियाउर रहमान,साजिद सुलेमानी,पूर्व महापौर और पार्षद मकसूद अहमद,पूर्व उपसभापति हारून राठौड,सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला,शिवलाल गोदारा,ओबीसी प्रकोष्ठ की महिला अध्यक्ष उमा करल,विक्की चढ्ढा,कन्हैयालाल कल्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पार्षद पूर्व पार्षद वह कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान महापौर अनिल कल्ला ने कहा कि शहर की समस्याओं के निस्तारण के लिए साथी पार्षदों के साथ मिलकर काम करेंगे और शहर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर की सफाई व्यवस्था व क्षतिग्रस्त नाली निर्माण और सड़कों की निर्माण की रहेगी।कल्ला ने कहा कि जब हम चुनाव लड़ते हैं तब कांग्रेस-भाजपा होती है,लेकिन जब चुनाव खत्म हो जाते हैं तो जनप्रतिनिधि होते हैं।यहां मैं पक्ष और विपक्ष दोनों के साथ मिलकर काम करना चाहता हूं। दोनों का उद्देश्य शहर का विकास होना चाहिए।साथ रहकर काम करेंगे तो बीकानेर को बेस्ट सिटी बना सकते हैं।इस मौके पर सभी वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के बोर्ड निर्माण में कार्यकर्ताओं की जो भूमिका रही है वह सराहनीय है। हम सभी को मिलकर शहर के विकास में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
उप महापौर न जीतने का झलका दर्द
सभी वक्ताओं ने निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनने की दो सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। लेकिन बहुमत के बाद उप महापौर नहीं बनने का दर्द भी भाषण के दौरान झलका। वक्ताओं ने कहा यह निराश होने का समय नहीं है।जो कमियां रही है,उस पर मंथन कर उसे दुरूस्त किया जाएगा। इसके लिये किसी प्रकार के दोषारोपण से बचना चाहिए। हमें कमजोर करने की साजिश को नाकाम करना होगा।
मधुमक्खी हूं,प्रेम से काम करवाओंगे तो शहद दूंगा,आंख दिखाई तो डंक
महापौर ने भाजपा के पार्षदों द्वारा उप महापौर पंकज गहलोत को ही महापौर होने का दावा करते हुए कल्ला ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता शहर के विकास की है और मैं सभी के सहयोग से शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का संकल्प रखता हूं।लेकिन डर कर काम करने वाला नहीं हूं।उन्होंने कहा कि मैं मधुमक्खी की तरह हूं,प्रेम से काम करवाओंगे तो शहद की प्रवृत्ति से काम करूंगा और आंख दिखाओंगे तो डंक मारने से पीछे नहीं हटूंगा।मेरे विपक्ष के पार्षद अगर शहर के विकास के लिये मुझे कही भी ले जाएंगे तो मैं हमेशा तैयार हूं। लेकिन डराने का काम करेंगे तो मुझे भी वे सब तरीके आते है।
दोनों ने ही सफाई के काम की गिनाई प्राथमिकता
महापौर अनिल कल्ला और उपमहापौर पंकज गहलोत ने कहा कि वे शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता से निपटाने के लिये काम क रेंगे।दोनों ने शहर में उचित प्रकाश व्यवस्था,सीवरेज सिस्टम में सुधार तथा निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने की बात भी कही।जब पंकज से पूछा गया कि क्या वे मैं ही महापौर हूं के बयान में वास्तव में उसी शैली से काम करेंगे तो उन्होंने कहा कि वे उप महापौर है और महापौर से समन्वय के साथ काम कर शहर को स्वच्छ सुन्दर बनाने में काम करेंगे।
उप महापौर के पदभार ग्रहण में ये रहे मौजूद
उधर उप महापौर पंकज के पदभार ग्रहण में भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़,प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ सत्यप्रकाश आचार्य,पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य,गोपाल गहलोत,शशि शर्मा,महामंत्री पार्षद श्याम सिंह हाडलां,महावीर रांका,पार्षद श्याम सिंह हाडलां,मोहन सुराणा,अशोक प्रजापत,गोपाल अग्रवाल,पंकज अग्रवाल,मनीष सोनी,डॉ सुरेन्द्र सिंह शेखावत,वेद व्यास, कमल गहलोत,मोतीलाल हर्ष सहित साथी पार्षद,पूर्व पार्षद,पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। जबकि दोनों विधायकों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही।उधर पंकज की पत्नी पूर्व पार्षद नीलम पदभार ग्रहण में बड़ी सक्रिय दिखाई दी। जिन्होंने पदभार ग्रहण करवाने से पहले न केवल पूजन करवाया बल्कि टेबल का पूजन भी मंत्रोचारण के साथ करवाकर सही समय पर सीट पर बैठने का आग्रह करती दिखी।

