hamla

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के नयाशहर थाना इलाके में चार दिनों में दूसरी खूनी संघर्ष की वारदात सामने आई है।जानकारी मिली है कि दानिश व मोईन की गाड़ी पर उनके दूसरे गुट ने हमला बोल दिया।इस दौरान गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।अचानक हुई इस वारदात से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।पता चला है कि दानिश आज ही जमानत पर छूटकर बाहर आया है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद हथियारों से लैस होकर आएं उसके विरोधी गुट ने मौका पाकर गाड़ी पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हालांकि दानिश व मोईन किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग छूटे।बताया जा रहा है कि दाउजी रोड जाने वाली सड़क पर यह वारदात हुई है।वारदात के बाद मौके पर तमाशबिनों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी खंगाल रही है।पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आखिर हमला करने वाले कौन थे और उन्होंने किन कारणों के चलते हमला बोला।मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।बता दें कि बुधवार को इसी जगह पर चाकूबाजी की एक वारदात में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था।