938299-reward-for-accident-helper

 

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के पूगल थाना क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया,जहां स्कूली बच्चों को ले जा रहा एक निजी स्कूल का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के वक्त गाड़ी में करीब 18 से 20 बच्चे सवार थे। इस घटना में 15 से अधिक बच्चे घायल हो गए हैं, जिनमें से 7 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चे एक बोलेरो कैंपर गाड़ी में सवार होकर स्कूल जा रहे थे। पूगल थाना इलाके में अचानक संतुलन बिगडऩे से वाहन सड़क किनारे पलट गया। गाड़ी पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई।हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और निजी वाहनों की मदद से पास के पूगल उपजिला अस्पताल पहुंचाय।

पूगल अस्पताल में किया गया भर्ती
पूगल उपजिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने तुरंत घायलों का इलाज शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद 7 बच्चों की हालत गंभीर पाई गई,जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही पूगल थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।दुर्घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन बच्चों की देखभाल के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।

स्कूल की छुट्टी के बाद 40 बच्चों को लेकर जा रही थी कैंपर

जानकारी के अनुसार,शिव बाल विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों के लिए कैंपर गाड़ी लगा रखी है। हादसे के समय कैंपर में करीब 40 बच्चे सवार थे। इनमें अधिकांश बच्चे पूगल क्षेत्र के देवासर गांव और आसपास की चक ढाणियों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इसी दौरान कैंपर हादसे का शिकार हो गई।

हादसे में 5 से 15 साल के 16 बच्चे और एक टीचर घायल

हादसे के बाद बच्चों को तुरंत पूगल हॉस्पिटल पहुंचाया गया।घायलों की उम्र करीब 5 से 15 साल के बीच बताई जा रही है।हादसे में टीचर टीनूं कंवर सहित 16 लोग घायल हुए।घायलों में आईना पुत्री सत्यनारायण गोदारा,दीपक पुत्र राज भार्गव,वर्द्धमान सिंह पुत्र कालू सिंह,गौरव पुत्र जगदीश,शिवा पुत्र योगेंद्र सिंह,गरीमा पुत्र छेलू सिंह,दिव्या पुत्र महेंद्र सिंह,संध्या पुत्र राजपाल,जयंत पुत्र माणचंद,लक्ष्मी पुत्री योगेंद्र सिंह,पूनम सिंह पुत्र अमर सिंह,लोकेंद्र पुत्र माणक चंद, सुरेश पुत्र बलराम,गोविन्द सिंह पुत्र सवाई सिंह और रवि कांत पुत्र बलराम शामिल हैं।इनमें अधिकांश बच्चे देवासर गांव के रहने वाले हैं।

11 बच्चों को बीकानेर रेफर किया, सूचना मिलते ही हॉस्पिटल पहुंचे परिजन

पूगल हॉस्पिटल में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद 11 बच्चों को बेहतर इलाज के लिए बीकानेर रेफर किया गया।इनमें तीन बच्चों के सिर में गंभीर चोट लगी है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बाकी घायलों का इलाज पूगल हॉस्पिटल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजन भी बच्चों की जानकारी लेने हॉस्पिटल पहुंचने लगे।हादसा किस कारण हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

एक कैंपर में चालीस बच्चे

गांव के इस प्राइवेट स्कूल में बच्चों को भरकर लाया जाता रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि एक साथ बड़ी संख्या में बच्चों को ठूंस कर लाने के कारण ही हादसा हुआ है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है कि हादसा कैसे हुआ?