तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के नयाशहर थाना इलाके में ट्रक की चपेट में आने से एक बजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी मिली है कि चूंगी नाके के पास इन्द्रा कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय अब्दुल रहमान अपनी बाइक पर जा रहे थे कि नो एंट्री में घुसे एक ट्रक ने उनको अपनी चपेट में ले लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक मृतक को बाइक सहित अगले हिस्से में सहित कई दूरी तक घसीटते ले गया।जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों व मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई और रास्ता जाम कर रोष जताने लगे। आक्रोशित भीड़ का कहना था कि दोपहर में बड़े वाहनों की इस क्षेत्र में नो एंट्री है,उसके बाद भी पुलिस की मदद से ऐसे ट्रक नो एंट्री में घुस जाते है। जिसके चलते आएं दिन हादसे होते है।अनेक बाद हादसों के बाद भी प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। भीड़ जमा होते देख नयाशहर थाना प्रभारी सुरजीत कु मार,मुक्ता प्रसाद थानाधिकारी विश्वजीत सिंह,कोतवाली थानाधिकारी सविता ढाल सहित पुलिसकर्मियों ने समझाई का प्रयास किया।लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। बाद मेें सीओ सिटी अनुज डाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों से बातचीत कर जाम खुलवाया।इस दौरान भाजपा नेता भगवान सिंह मेडतिया,कांग्रेस नेता आजम अली सहित क्षेत्र के सजग नागरिक भी पहुंच गये। जिन्होंने खादिम खिदमगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सोएब भाई व राजकुमार खडग़ावत की मदद से शव को पीबीएम भिजवाया।

नो एंट्री के बाद भी जारी है आवागमन
बड़े चिंता की बात तो यह है कि यह क्षेत्र सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक नो एंट्री जोन है। जहां मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित है।उसके बाद भी आएं दिन इस क्षेत्र में नो एंट्री में मालवाहक वाहन नजर आते है।अनेक बार तो इस क्षेत्र में सड़क हादसे भी हो चुके है और कई जनों ने अपनी जान भी गंवाई है।उसके बाद भी स्थिति वहीं ढाक के तीन पात वाली बनी है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि यातायात पुलिस की मदद से मालवाहक वाहन नो एंट्री में बड़ी आसानी से घुस जाते है।