तहलका न्यूज,बीकानेर।श्री पुष्करणा प्रन्यास और आयोजन समिति के तत्वाधान में पुष्करणा स्टेडियम में चल रहे पांच दिवसीय पुष्करणा मेले के दूसरे दिन बड़ी संख्या में महिलाओं व खरीदारों की भीड़ उमड़ी।रविवार के चलते लोगों ने जमकर खरीददारी कर महिलाओं का हौसला बढ़ाया।वहीं दूसरी ओर बालिकाओं की ओर से गोकुल सर्किल व पुष्करणा स्टेडियम के बाहर रंगोली बनाई।इस दौरान 25 बालिकाओं ने विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाकर कलाकृतियों के माध्यम से अपने भावों को उकेरा।जिन्हें विजय सॉल्ट सप्लायर्स के विजय पुरोहित की ओर से गिफ्ट हेम्पर प्रदान किये गये।शाम को कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ।जिसमें जुगल पुरोहित,डॉ कृष्णा आचार्य,डॉ हरिशंकर आचार्य,आनंद पुरोहित मस्ताना,रिद्धिका व्यास और विप्लव व्यास ने अपने काव्य रचनाओं ने सभी को गुदगुदाया।इस मौके पर अखिल भारतीय पुष्टिकर यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी जी बिस्सा,गिरिराज बिस्सा,डॉ सुभाष जोशी, गोविन्द नारायण किराडू,गोपाल हर्ष,मनोज व्यास,महेन्द्र व्यास,अनिल आचार्य,अनिल पुरोहित,रासबिहारी जोशी,सोमदत्त पुरोहित,विजय भादाणी,संजय पुरोहित,दिनेश चूरा,प्रेम रंगा,अरूण आचार्य,शशि व्यास,सुमन ओझा,राजकुमारी व्यास,शारदा पुरोहित,आरती आचार्य,सेनूका हर्ष सहित अनेक जने मौजूद रहे।