तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंद डाला।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।जानकारी के अनुसार सोफिया स्कूल के तिराहे पर यह हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। इस वृन्दावन एनक्लेव से गोस्वामी चौक आ रहे 25 वर्षीय श्रेयांश गोस्वामी को बस ने कुचल दिया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही व्यास कॉलोनी थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा बस की तेज गति और लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड में करवाकर यातायात सुचारू किया और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।