तहलका न्यूज,बीकानेर।निकाय चुनाव को लेकर दोनों ही प्रमुख पार्टियों में टिकट को लेकर मारामारी की स्थिति बनी हुई है।टिकट धारी अपने अपने स्तर पर टिकट के लिये ऐडी चोटी का जोर लगा रहे है।हालात यह है कि पार्षदी की टिकट पाने के लिये केन्द्रीय मंत्रियों के फोन तक प्रदेश कार्यालय में पहुंचे है।जहां दोनों ही प्रमुख पार्टियों के पदाधिकारी टिकट को लेकर रस्साकशी कर रहे है तो साधारण कार्यकर्ता इस बात को लेकर रोष जता रहे है कि पदाधिकारियों को संगठन के साथ साथ अब पार्षदी का टिकट देना कार्यकर्ताओं का अपमान करने के समान है।जिसको लेकर भाजपा में ज्यादा आक्रोश के हालात बन गये है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर आपस में जंग भी शुरू हो गई है।उधर भाजपा व कांग्रेस ने लगभग नाम फाइनल कर लिए है।परन्तु दोनों ही दल घोषणा से कतरा रहे है।जानकारी मिली है कि दोनों ही पार्टियों ने फोन के जरिये टिकटधारियों को सूचित कर दिया है।जिसके बाद कई दावेदारों ने अपने नामांकन भी भर दिए है।शनिवार को 41 आवेदन भरे गये। इसमें गुरूवार को एक नामांकन भरा गया।अब तक कुल 42 जनों ने नामांकन पत्र भर दिया है।वार्ड 1 से 20 तक 16 जनों ने पार्षद प्रत्याशी के रूप में नामांकन दर्ज करवाया है।21 से 35 वार्ड तक 13 फॉर्म जमा हुए है।इसी तरह 36 से 50 तक केवल दो नामांकन किये गये है। वार्ड 51 से 65 से तीन प्रत्याशियों ने फॉर्म भरे गये है।तो 66 से 80 वार्ड में 7 जनों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।इसमेें भाजपा से गोपाल अग्रवाल,मधु सुराणा प्रमुख है तो कांग्रेस की ओर से चन्द्रकला,ममता सांसी शामिल है।इसके अलावा आरएलपी के वार्ड 23 से सरोज देवी,वार्ड एक से मोबिना बानो तथा वार्ड 53 से अनारदीन प्रमुख है।निर्दलिय के रूप में वार्ड 13 से पुष्पेन्द्र सिंह ने पर्चा दाखिल किया है।
पारीक ने शुरू किया चुनाव प्रचार
वहीं वार्ड 73 के प्रत्याशी दीपक पारीक ने लखोटियां चौक स्थित नृसिंह मंदिर के दर्शन कर अपना चुनाव प्रचार शुरू किया।इस दौरान लखोटिया चौक,बिन्नाणी चौक,पारीक चौक में आमजन से शुरू किया।उनके साथ पूर्व पार्षद शिव कुमार पांडिया,कैलाश पारीक,कुणाल पारीक,अशोक पारीक सहित बड़ी संख्या में मोहल्ले के वासी शामिल रहे।
