घर लौटते समय हाईवे पर हुआ हादसा,आरोपी वाहन चालक फरार
तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई।तीनों रिश्ते में भाई थे और शहर से बाइक पर अपने गांव स्वरूपदेसर लौट रहे थे।टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे की सूचना एक राहगीर ने गंगाशहर पुलिस को सूचित किया।गंगाशहर थानाधिकारी गणेश बिश्नोई ने बताया कि मृतकों की पहचान स्वरूपदेसर निवासी चन्दाराम,तोलाराम और महेंद्र सिहाग के रूप में हुई है।तीनों रिश्ते में भाई थे।वे बीकानेर शहर से बाइक पर सवार होकर अपने गांव स्वरूपदेसर लौट रहे थे।रात करीब 1 बजे वे पलाना और उदयरामसर के बीच जोधपुर हाईवे से गुजर रहे थे।
अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी
थानाधिकारी ने बताया कि इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह भारी वाहन की चपेट में आ गई।तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।हादसे के वक्त सड़क पर कोई ऐसा व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिसने टक्कर मारने वाले वाहन को देखा हो।
राहगीर ने पुलिस को सूचना दी
थानाधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद रास्ते से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने गंगाशहर पुलिस को सूचना दी।अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हादसे में गलती किसकी थी,क्योंकि बाइक सवार तीनों की मौत हो चुकी है और टक्कर मारने वाले वाहन को किसी ने नहीं देखा।पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन और उसके ड्राइवर का पता लगाने में जुटी है।हादसे के बाद तीनों शव पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं।स्वरूपदेसर में परिजनों को सूचना दे दी गई,जिसके बाद वे पीबीएमअस्पताल पहुंच गए।
