_1575399781

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में पहले चरण में नगर निगम के चुनाव 9 सितम्बर को होंगे।निगम के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने वार्ड के प्रत्याशी के लिए वोट डाल सकेंगे।जिले की छह नगर पालिकाओं के लिए 11 सितम्बर को मतदान होगा।सभी निकायों की मतगणना 14 सितम्बर को होगी।नगर निगम में 4 लाख 82 हजार 229 मतदाता है,जो 373 प्रत्याशी की किस्मत तय करेंगे।नगर निगम में सबसे ज्यादा प्रत्याशी वार्ड संख्या में 2 में है।जहां पंद्रह प्रत्याशी मैदान में है। 8 वार्ड ऐसे हैं,जहां दो-दो उम्मीदवार ही आमने-सामने हैं।

दो प्रत्याशियों वाले वार्ड 12,20,30,35,37,58,67,68
तीन प्रत्याशियों वाले वार्ड 4,9,15,38,42,45,46,47,56,59,61,65,66,70
चार प्रत्याशियों वाले वार्ड 14,17,18,24,27,28,31,44,48,54,57,63,72,74,75,76,78,79
पांच प्रत्याशियों वाले वार्ड 1,7,11,13,16,19,21, 22,23,26,29,32,49,50,51,60,77
छ: प्रत्याशियों वाले वार्ड ,5,33,34,36,39,40, 53,55
सात प्रत्याशियों वाले वार्ड 6,25,41,52,64,71 73
आठ प्रत्याशियों वाले वार्ड 10,43,62,80
नौ प्रत्याशियों वाला वार्ड    8
सबसे ज्यादा 15 वार्ड नं     2