pol

तहलका न्यूज,बीकानेर। नगर के प्रथम नागरिक महापौर के लिये 21 सितम्बर को होने वाले चुनाव के लिये आज नामांकन का अंतिम दिन है। इसको लेकर दोनों ही दलों में गहन चिंतन के बाद जहां भाजपा ने डॉ सुरेन्द्र सिंह शेखावत को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं कांग्रेस की ओर से अनिल कल्ला और नवरतन डागा पर पेंच अड़ा हुआ है। हालांकि संभावना इस बात की जताई जा रही है कि अनिल कल्ला के नाम पर मुहर लग सकती है। ऐसी स्थिति में नवरतन डागा निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में उतर सकते है। उधर डॉ सुरेन्द्र सिंह शेखावत के नाम की घोषणा के बाद भाजपा में भी फूट की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में कुछ पार्षद या तो वोटिंग का बहिष्कार कर सकते है या फिर क्रॉस वोट डाल सकते है। ऐसी की स्थिति कांग्रेस की बनी हुई है। बता दे कि भाजपा के पास पर्याप्त बहुमत नहीं होने के बाद भी डॉ सुरेन्द्र सिंह शेखावत को अपना महापौर का उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा का दावा है कि कुछ निर्दलीय और कांग्रेस के पार्षद उनके साथ है। अब देखना है कि दोनों की दलों में अन्र्तकलह की स्थिति में महापौर की बाजी कौन मारता है। वैसे कल नाम वापसी के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि मुकाबला द्विपक्षीय होगा या कोई तीसरा उम्मीदवार इसको रोचक बनाएगा।