football

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में सीनियर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 5 अक्टूबर 2026 से किया जाएगा।प्रतियोगिता में बीकानेर जिले के विभिन्न फुटबॉल क्लब एवं टीमें भाग लेंगी।सचिव रहमत अली ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं संचालन के लिए भैरुरतन ओझा को आयोजन संयोजक तथा पूर्व सचिव अरविंद सिंह राठौड़ की आयोजन सचिव नियुक्त किया गया है।आयोजन संयोजक भैरुरतन ओझा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का बीकानेर का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।साथ ही खिलाड़ियों का ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) के पोर्टल पर CRS पंजीयन होना भी आवश्यक है।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक क्लब एंट्री एवं अन्य जानकारी के लिए 6378609797 एवं 6376985419 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष ब्रिगेडियर जितेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सीनियर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का बेहतर मंच साबित होगी।उन्होंने जिले के खिलाड़ियों एवं क्लबों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया।प्रतियोगिता के आयोजन में बीकानेर फुटबॉल क्लब एवं सादुल फुटबॉल अकादमी सह-समन्वयक के रूप में सहयोग करेंगे।जिला फुटबॉल संघ द्वारा प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।