
तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के लूणकरणसर में कालू रोड पर एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग गई।आग पर स्थानीय टाइगर फोर्स के युवाओं ने टैंकर से पानी डालकर काबू पाया।आग का घटना से दुकान के अंदर रखा काफी सारा सामान जलकर राख हो गया है।दरअसल,कस्बे में दमकल की सुविधा नहीं होने के कारण फायर बिग्रेड लेट पहुंची।जानकारी मिली है कि महेश धर्म कांटे के सामने स्थित दिलीप बिश्नोई के गणेश कटले में किराये पर संचालित एक इलेक्ट्रिक दुकान में शनिवार रात 12:15 बजे अचानक आग लग गई।आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।जिसके बाद दुकान मालिक दिलीप बिश्नोई ने इसकी सूचना टाइगर फोर्स के अध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़ को दी। सूचना मिलते ही राठौड़ अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।
टाइगर फोर्स की तत्परता से टला बड़ा हादसा
टाइगर फोर्स की टीम ने स्थानीय दुकानदारों की मदद से आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाने से आग आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से बच गई,जिससे बड़ा हादसा टल गया।सूचना मिलने पर तहसीलदार अजय कुमार और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।वहीं,लूणकरणसर नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रमोहन डाल भी घटनास्थल पर पहुंचे।
आग लगने के 2 घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड
लोगों का कहना है कि- आग लगने की घटना के 2 घंटे बाद बीकानेर से फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची।दरअसल,कस्बे में दमकल की सुविधा नहीं होने से हर बार आग पर काबू पाने के लिए टैंकर ही मंगवाने पड़ते हैं।प्रभु नाथ,राकेश मुंड,टैंकर चालक श्रवण लखेसर और सोनू वर्मा सहित अन्य साथी अपने टैंकर लेकर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
