
तहलका न्यूज,बीकानेर। पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ने कहा कि जिला प्रमुख जो भी बने वो रिमोर्ट कंट्रोल वाला न होकर योग्य बने ताकि विकास कार्य को गति मिल सके। अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में मेघवाल ने कहा कि जिला प्रमुख ऐसा हो।जो योग्यता के आधार पर कार्य कर सके।मेघवाल ने दावा किया है कि वे तीस जिला परिषद की सीटों पर विजय हासिल करेंगे।उन्होंने कहा कि खाजूवाला,रावला,घड़साना सहित अन्य इलाकों में किसान परेशान है।किसानों की फसल खराब हो रही है। किसानों को 5 बारी का पानी देने की बात हो रही है। इससे किसानों में गुस्सा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को सिंचाई एवं पेयजल के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है।बीकानेर संभाग के किसान अपने हक के पानी की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।खाजूवाला,घड़साना एवं अनूपगढ़ क्षेत्र में मंडियों के बंद रहने और व्यापार प्रभावित होने से किसानों एवं व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।किसानों की आठ रोजा बारी से पानी देने की मांग पर सरकार को गंभीरता से विचार कर न्यायसंगत समाधान करना चाहिए।
गहलोत मंगलवार को करेंगे सभा को संबोधित
मेघवाल ने बताया कि पूर्व सीएम पंचायत चुनाव का बिगुल बजाने मंगलवार को नाल में जनसभा को संबोधित कर रहे है।पंचायतराज सम्मेलन के जरिये पूर्व मुख्यमंत्री जिले के पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस के पक्ष में अपनी बात रखेंगे तथा देश व प्रदेश में भाजपा की नाकामियों को आमजन के सामने रखेंगे। मेघवाल ने कहा कि पंचायत राज चुनावों में कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।उनको बड़ी प्राथमिकता से उठाया जाएगा।भाजपा का सुपड़ा साफ कैसे करें। इसकी रणनीति भी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में बीकानेर जिले एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं,पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों,किसानों,युवाओं एवं आमजन के शामिल होगें। सम्मेलन केवल पंचायतीराज चुनावों की तैयारी तक सीमित नहीं है,बल्कि प्रदेश की जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने और जनहित की आवाज बुलंद करने का महत्वपूर्ण मंच है।कार्यक्रम में प्रदेश में भ्रष्टाचार,बढ़ती महंगाई,बिगड़ती कानून-व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को लेकर भी राज्य सरकार सरकार की विफलता से संबंधित मुद्दे उठाये जायेंगे।
भाजपा के लोग प्रत्याशी उतारने से डर रहे है
कांग्रेस के पास एक वार्ड से तीन-तीन उम्मीदवार आ रहे है।जबकि भाजपा के पास उम्मीदवार नहीं है। भाजपा के लोग से डर रहे है हमारे परिवार से उम्मीदवार उतार दिए तो हमारी पोल खुल जाएगी।इसकी मुख्य वजह है कि जनता कांग्रेस को जिताना चाहती है।इस वजह से भाजपा को प्रत्याशी नहीं मिल रहे है। अपने परिवार से चुनाव लडऩे की बात पर मेघवाल ने कहा कि भाजपा पर नजर है,कहां से लड़ेगे ये अभी बताना उचित नहीं है।भाजपा वाले तो उनके सामने चुनाव लडऩे से कतरा रहे है। इस बारे में वे मंगलवार तक निर्णय लेगें।
डूडी व उनके परिवार पर टिप्पणी करने से किया इंकार
पूर्व मंत्री ने कहा कि डूडी व उनके परिवार पर किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं करेंगे।उन्होंने डूडी को कांग्रेस का वरिष्ठ नेता बताते हुए कहा कि डूडी ने जिले में कांग्रेस को सींचा।उन्होंने हमेशा ही पार्टी के लिये निष्ठा से काम किया।उनके परिवार से कौन चुनाव लड़ेगा या नहीं लड़ेगा। ये उनका निर्णय है। नोखा में विधायक सुशीला डूडी से रायशुमारी कर टिकट वितरण किया जाएगा। इसमें मेरी कोई दखल अंदाजी नहीं है।
