
तहलका न्यूज,बीकानेर।अशोक लीलैंड की सहायक कंपनी स्वीच मोबिलिटी ने अपना नया इलेक्ट्रिक लाइट कमर्शियल व्हीकल स्वीच आईवी 3 प्लस लोडिंग व्हीकल को बीकानेर में लॉन्च किया है।बीकानेर के औद्योगिक क्षेत्र रानीबाजार स्थित हुलास मोटर प्राइवेट लिमिटेड को इसकी डीलरशिप दी गई है।जिसकी नई ब्रांच का शुभारंभ नोखा रोड़ पर बुधवार को स्वीच मोबिलिटी के जोनल मैनेजर शाहीन मुखर्जी,ऋत्रिक बंसल,अशोक शर्मा,राहुल व स्थानीय डीलर के एमडी अरूण अग्रवाल व देवांश अग्रवाल ने किया।इस मौके पर जोनल मैनेजर शाहीन मुखर्जी ने बताया कि यह कंपनी की लोकप्रिय आईईवी सीरीज का एक अपग्रेडेड और अधिक क्षमता वाला वेरिएंट है,जिसे खास तौर पर शहरी लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स डिलीवरी के लिए डिजाइन किया गया है।इसमें क्लचलेस ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है,जिसमें 4 ड्राइविंग मोड (रिवर्स,न्यूट्रल,ड्राइव और स्पोर्ट) मिलते हैं।इसकी टॉप स्पीड स्पोर्ट मोड में 70 किमी/घंटा है।इसके अलावा गाड़ी में इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स भी हैं।इसमें 30.25 किलोवाट की बड़ी लिथियम-आयन बैटरी दी गई है,जो सिंगल चार्ज पर 180 किमी की प्रमाणित रेंज प्रदान करती है।उन्होंने बताया कि यह गाड़ी 1500 किलोग्राम तक का भारी सामान आसानी से उठा सकती है।इसके डाले की लंबाई 10.2 फीट,चौड़ाई 5.6 फीट और ऊंचाई 6 फीट है,जो बड़े और भारी माल को ले जाने के लिए काफी जगह देता है।इस मौके पर हुलास मोटर प्राइवेट लि के ताराचंद अग्रवाल ने बताया कि पहले दिन 4 व्हीकल की डिलीवरी की गई। जबकि पांच नई गाडिय़ों की बुकिंग की गई है।
