08_01_2022-electricity_problems_22365032_204757551

तहलका न्यूज,बीकानेर। विद्युत उपकरणों के आवश्यक रखरखाव के चलते अलग अलग इलाकों में अलग अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार सुबह सात बजे से आठ बजे तक मौसम विभाग रोड़,आश्रम रोड़, एमडीवी नगर,सामुदायिक भवन,कल्ला पेट्रोल पंप के पीछे,ड्यूनेक मोटर्स,जालू ट्यूबवैल क्षेत्रों में बिजली काटी जाएगी। तो सुबह 8 बजे से 12 बजे तक वृंदावन फेज-2,वृंदावन मुख्य कार्यालय,वृंदावन एन्क्लेव फेज-2,वृंदावन फेज-1,दिल्ली पब्लिक स्कूल,वृंदावन वेस्ट ब्लॉक,सागर सेतु,हिमतासर कृषि,हिमतासर गांव,रायसर कृषि,रायसर गांव,मंडा कॉलेज,मरूधर कॉलेज,जैन ढ़ाबा के पास,हनुमान नगर,जयपुर रोड़,ठोलिया डेयरी के क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी।