तहलका न्यूज,बीकानेर। मिशन रोशनी’ नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत 7 जून को वरदान हॉस्पिटल में एक विशाल निःशुल्क नशा मुक्ति परामर्श एवं काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।मनोचिकित्सक डॉ सिद्धार्थ असवाल के अनुसार प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकना और युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालना है।शिविर के दौरान विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न प्रकार के नशों से मुक्ति पाने के लिए सटीक चिकित्सीय निःशुल्क परामर्श और निःशुल्क मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग प्रदान की जाएगी,जिनमें मुख्य रूप से नशे:बीड़ी,सिगरेट,तंबाकू,डोडा पोस्त,अफीम,सिंथेटिक व घातक नशे:स्मैक,चिट्टा,हीरोइन,नशे की गोलियां,जॉइंट,कैनाबिस (गांजा) ,इंटरनेट पोर्न आदि शामिल हैं
