तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में पिछले 24 घंटे में दूसरी हत्या का मामला सामने आया है।रविवार रात जहां पांचू थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की कुलहाड़ी मारकर हत्या कर दी तो वहीं शहर के कोतवाली थानान्तर्गत एक दोस्त ने अपने दोस्त को गला घोंटकर मार डाला।प्रारंभिक जानकारी मिली है कि लक्ष्मीनाथ घाटी के नीचे स्थित राव बीकाजी टेकरी के पास गुलजार बस्ती निवासी 35 वर्षीय शाबिर की उसके ही दोस्त मो हुसैन उर्फ बाबू ने कपड़े से गला घोंट दिया।जिससे वह बेहोश हो गया।बेहोशी की हालत समझ मो हुसैन वहां से फरार हो गया।आसपास के लोगों ने शाबिर को अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पता चला है कि हुसैन व शाबिर दोनों नशे के आदी है और साथ ही नशा करते।किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। जिसके उपरान्त हुसैन ने अपने घर के सामने शाबिर को बुलाया और गला घोंट दिया।हालांकि पुलिस का अभी तक अधिकारिक बयान तो नहीं आया है।लेकिन परिवार की ओर से पुलिस को दिए परिवाद में शाबिर को गला घोंटकर मारने का आरोप लगाया गया है।
आरोपी डिटेन,कल होगा पोस्टमॉर्टम
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया,लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे डिटेन कर लिया। शव को पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है और मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगाप्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शाबिर और मोहम्मद हुसैन एक-दूसरे के परिचित थे।दोनों नशे के आदी बताए जा रहे हैं।पुलिस का मानना है कि आपसी कहासुनी के बाद विवाद अचानक बढ़ गया,जिसके कारण विवाद हिंसक हो गया।सीओ का कहना है कि कोतवाली थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
